Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
cricket

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर की वापसी से रुतुराज गायकवाड़ बाहर

Posted on January 3, 2026January 3, 2026 By Chhavi Singh

ST.News Desk

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने भारतीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है। टीम में उपकप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है, हालांकि उनका खेलना सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मिलने वाली फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा।

श्रेयस अय्यर की वापसी के साथ ही रुतुराज गायकवाड़ को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें स्क्वाड में जगह नहीं मिली है, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में उन्होंने प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़ा था शतक

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रुतुराज गायकवाड़ ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की थी, जिस पोजिशन पर आमतौर पर श्रेयस अय्यर खेलते हैं। पहले वनडे में भले ही उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा, लेकिन दूसरे वनडे में उन्होंने शानदार शतक जड़ा। इस मुकाबले में गायकवाड़ ने 83 गेंदों पर 105 रन बनाए, जिसमें 12 चौके और दो छक्के शामिल थे। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक था। हालांकि तीसरे मैच में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला और अब उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है।

विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार फॉर्म

रुतुराज गायकवाड़ इस समय विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की कप्तानी कर रहे हैं और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड के खिलाफ 164 रनों की बड़ी पारी खेली, जबकि मुंबई के खिलाफ 66 रन बनाए। घरेलू क्रिकेट में उनके इस फॉर्म को भारतीय टीम में वापसी की मजबूत दावेदारी के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन फिलहाल उनकी एंट्री किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर ही संभव मानी जा रही है।

वनडे और टी20 में अनुभव

रुतुराज गायकवाड़ ने साल 2022 में भारतीय वनडे टीम के लिए डेब्यू किया था। अब तक वह 9 वनडे मैचों में 228 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें 633 रन बनाए हैं।

आईपीएल में गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं और फ्रेंचाइजी के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं। अब तक वह सीएसके के लिए आईपीएल में 2502 रन बना चुके हैं, जिसमें दो शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं।

खेल

Post navigation

Previous Post: माघ मेले में नीम का दातुन बेचने आई ‘बासमती’ बनी सोशल मीडिया सनसनी, काम पर पड़ा असर
Next Post: सर्दियों में रूखी त्वचा से राहत पाने के लिए अपनाएं ये पुराने और असरदार घरेलू उपाय

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया