Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
rahul gandhi

लोकसभा में बजट पर राहुल गांधी का हमला, ट्रेड डील और AI पर उठाए सवाल; एपस्टीन टिप्पणी पर हंगामा

Posted on February 11, 2026February 11, 2026 By Chhavi Singh
Spread the love

ST.News Desk

नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र का बुधवार को 11वां दिन रहा, जहां लोकसभा में बजट पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। अपने भाषण की शुरुआत उन्होंने मार्शल आर्ट में ‘ग्रिप’ के महत्व का जिक्र करते हुए की और कहा, “राजनीति में भी ग्रिप होती है, लेकिन दिखती नहीं है।” उस समय आसन पर जगदंबिका पाल मौजूद थे।

राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि यह समझौता बराबरी की शर्तों पर नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस डील में भारतीय किसानों के हितों को कुचल दिया गया है। राहुल ने दावा किया कि भारतीय वस्तुओं पर औसत टैरिफ 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि अमेरिकी आयात पर टैरिफ शून्य कर दिया गया है। उन्होंने इसे देश के साथ “छल” करार दिया।

अपने भाषण के दौरान ‘एपस्टीन’ शब्द का उल्लेख करते ही सदन में शोर-शराबा शुरू हो गया। राहुल गांधी ने उद्योगपति अनिल अंबानी का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि वह जेल में क्यों नहीं हैं। इस टिप्पणी पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कड़ा विरोध जताया।

राहुल गांधी ने अपने भाषण में डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि भारत के पास दुनिया का सबसे बड़ा डेटा संसाधन है और यही भविष्य की असली ताकत है। उनके मुताबिक, अमेरिका और चीन के बीच प्रतिस्पर्धा के दौर में भारतीय डेटा सबसे कीमती संपत्ति है। उन्होंने चेतावनी दी कि AI के बढ़ते प्रभाव से हजारों सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की नौकरियां खतरे में पड़ सकती हैं, लेकिन बजट में इस चुनौती से निपटने की कोई स्पष्ट रणनीति नजर नहीं आती।

राहुल ने कहा कि दुनिया अस्थिरता के दौर में प्रवेश कर चुकी है और भारत को बदलते वैश्विक हालात के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने सदन में यह भी कहा, “मुझे क्रिएटिव फ्रीडम मिलनी चाहिए,” और संकेत दिया कि उन्हें पहले पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित यादों का उल्लेख करने की अनुमति नहीं दी गई थी।

इस बीच, संसद के बाहर भी विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। हाथों में पोस्टर लेकर सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

वहीं, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसदों पर स्पीकर के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि 20-25 कांग्रेस सांसद स्पीकर के कक्ष में घुसे और गाली-गलौज की। रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपने सांसदों को उकसा रहे हैं, जिससे स्पीकर आहत हुए हैं। कांग्रेस की ओर से इन आरोपों पर अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।


Spread the love
दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: कच्चे तेल की कीमत घटने से ऑयल इंडिया का Q3 FY26 मुनाफा 34% गिरा, अंतरिम डिविडेंड बढ़ाया
Next Post: केंद्र की मंजूरी के बाद दिल्ली सरकार ने मेट्रो फेज-V(A) को दी हरी झंडी, तीन नए कॉरिडोर मंजूर

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme