Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
delhi metro

केंद्र की मंजूरी के बाद दिल्ली सरकार ने मेट्रो फेज-V(A) को दी हरी झंडी, तीन नए कॉरिडोर मंजूर

Posted on February 12, 2026February 12, 2026 By Chhavi Singh

दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली सरकार ने मेट्रो फेज-V(A) परियोजना को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद 12,014.91 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत तीन नए कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे।

ST.News Desk

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बुधवार को दिल्ली मेट्रो फेज-V(A) परियोजना को मंजूरी दी गई। यह फैसला राजधानी के सार्वजनिक परिवहन तंत्र को मजबूत और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

rekh gupta

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि 12,014.91 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना में दिल्ली सरकार 2,940.46 करोड़ रुपये का योगदान देगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह परियोजना उनके “7-C विजन” — कॉमन, कनेक्टेड, कन्वीनियंट, कंजेशन-फ्री, चार्ज्ड, क्लीन और कटिंग-एज मोबिलिटी — के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिवहन को सशक्त करना ट्रैफिक जाम कम करने और वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए अत्यंत आवश्यक है।

फेज-V(A) के तहत तीन कॉरिडोर को मंजूरी दी गई है —
आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ (सेंट्रल विस्टा होते हुए)
तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज
एरोसिटी से इंदिरा गांधी घरेलू टर्मिनल-1
कुल 13 प्रस्तावित स्टेशनों में से 10 भूमिगत और 3 एलिवेटेड होंगे।

आरके आश्रम मार्ग–इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर

यह 9.91 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर होगा, जिसमें 9 स्टेशन शामिल होंगे और यह सेंट्रल विस्टा क्षेत्र से होकर गुजरेगा। इससे कार्तव्य भवन परिसर सहित कई प्रमुख प्रशासनिक और सांस्कृतिक स्थलों को सीधा कनेक्शन मिलेगा। अनुमान है कि इससे करीब 60,000 सरकारी कर्मचारी और लगभग दो लाख दैनिक यात्री लाभान्वित होंगे।
इस कॉरिडोर की अनुमानित लागत 9,570.40 करोड़ रुपये है, जिसमें दिल्ली सरकार 2,337.24 करोड़ रुपये देगी।

एरोसिटी–आईजीडी टर्मिनल-1 कॉरिडोर

2.26 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में एक स्टेशन होगा। इससे इंदिरा गांधी घरेलू हवाई अड्डा टर्मिनल-1 तक सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिलेगी और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक दबाव कम होगा। इसकी अनुमानित लागत 1,419.64 करोड़ रुपये है, जिसमें दिल्ली सरकार का योगदान 351.86 करोड़ रुपये रहेगा।

तुगलकाबाद–कालिंदी कुंज कॉरिडोर:
3.9 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में तीन स्टेशन होंगे और यह दक्षिण व दक्षिण-पूर्वी दिल्ली की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा।
इसकी अनुमानित लागत 1,024.87 करोड़ रुपये है, जिसमें दिल्ली सरकार 251.36 करोड़ रुपये देगी।

फेज-V(A) की मंजूरी के साथ ही दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के और विस्तार का रास्ता साफ हो गया है, जिससे राजधानी में सुगम, स्वच्छ और आधुनिक परिवहन व्यवस्था को नई गति मिलेगी।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: लोकसभा में बजट पर राहुल गांधी का हमला, ट्रेड डील और AI पर उठाए सवाल; एपस्टीन टिप्पणी पर हंगामा
Next Post: लैंबॉर्गिनी हादसा : तंबाकू कारोबारी के बेटे ने बचने के लिए ‘डमी ड्राइवर’ खड़ा किया, पुलिस का दावा

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Amit Shah: बंगाल की सीमा सुरक्षा पर अमित शाह का बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर लगाए जमीन नहीं देने के आरोप
  • EPFO Alert: इन 4 स्थितियों में PF Account हो जाता है Inoperative, बंद हो जाता है ब्याज
  • Ladakh High Court Bench: लद्दाख में बनेगी हाई कोर्ट की बेंच, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
  • (no title)
  • तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय की DMK को खुली चेतावनी, बोले- ‘सारे सबूत मेरे पास हैं, खुलासे के लिए मजबूर न करें’

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया