Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
delhi metro magenta line

Delhi Metro : मैजेंटा लाइन बनेगी दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर, सर्वाधिक इंटरचेंज और भूमिगत स्टेशन

Posted on February 12, 2026February 12, 2026 By Chhavi Singh

दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन (लाइन-8) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देने जा रही है। फेज-IV और हाल ही में स्वीकृत फेज-V (ए) के विस्तार के बाद यह कॉरिडोर सर्वाधिक इंटरचेंज स्टेशनों और भूमिगत स्टेशनों के साथ दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का सबसे लंबा कॉरिडोर बन जाएगा।

ST.News Desk
New Delhi :
रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ (सेंट्रल विस्टा के माध्यम से) तक स्वीकृत फेज-V (ए) विस्तार के बाद, फेज-IV का इंद्रप्रस्थ–इंद्रलोक कॉरिडोर भी मैजेंटा लाइन के विस्तार के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही बॉटनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई लगभग 89 किलोमीटर हो जाएगी, जो इसे दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर बनाएगी।

पूर्ण रूप से चालू होने पर यह लाइन एक संपूर्ण चालक-रहित (ड्राइवरलेस) मेट्रो कॉरिडोर के रूप में संचालित होगी।

परियोजना के पूरा होने के बाद मैजेंटा लाइन पर कुल 21 इंटरचेंज स्टेशन होंगे। वर्तमान में इस लाइन के परिचालित खंड पर चार इंटरचेंज स्टेशन—कालकाजी मंदिर, बॉटनिकल गार्डन, जनकपुरी पश्चिम और हौज खास—संचालित हैं।

फेज-IV और फेज-V (ए) के तहत 17 नए इंटरचेंज स्टेशन जोड़े जाएंगे। इनमें कालिंदी कुंज, चिराग दिल्ली, टर्मिनल-1 आईजीआई एयरपोर्ट, पीरागढ़ी, पीतमपुरा (मधुबन चौक), हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, आज़ादपुर, पुलबंगश, नबी करीम, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, शिवाजी स्टेडियम, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, इंद्रप्रस्थ, दिल्ली गेट, नई दिल्ली और इंद्रलोक शामिल हैं।

इनमें सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आज़ादपुर, नई दिल्ली और इंद्रलोक ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन होंगे, जिससे विभिन्न मेट्रो लाइनों के बीच निर्बाध आवागमन संभव होगा।

परियोजना पूरी होने के बाद बॉटनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक इस कॉरिडोर पर कुल 65 स्टेशन होंगे, जिनमें 40 भूमिगत स्टेशन शामिल होंगे।

मैजेंटा लाइन की व्यापक इंटरचेंज सुविधाओं से यात्रियों के सफर की दूरी और समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। इससे प्रमुख कॉरिडोरों पर यातायात का दबाव घटेगा और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षित, कुशल और निर्बाध सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

यह कॉरिडोर इंजीनियरिंग की दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है। मैजेंटा लाइन पर स्थित हैदरपुर बादली मोड़ स्टेशन दिल्ली मेट्रो प्रणाली का सबसे ऊंचा एलिवेटेड स्टेशन है, जहां पियर संख्या 340 पर रेल स्तर की ऊंचाई लगभग 28.362 मीटर है। वहीं, हौज खास स्टेशन लगभग 29 मीटर की गहराई के साथ नेटवर्क का सबसे गहरा भूमिगत स्टेशन है।

ये उपलब्धियां मैजेंटा लाइन की जटिल इंजीनियरिंग क्षमता और तकनीकी उत्कृष्टता का प्रमाण हैं।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: लैंबॉर्गिनी हादसा : तंबाकू कारोबारी के बेटे ने बचने के लिए ‘डमी ड्राइवर’ खड़ा किया, पुलिस का दावा
Next Post: NBCC का दमदार प्रदर्शन: 9M FY26 में समेकित राजस्व ₹8,328.82 करोड़

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Amit Shah: बंगाल की सीमा सुरक्षा पर अमित शाह का बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर लगाए जमीन नहीं देने के आरोप
  • EPFO Alert: इन 4 स्थितियों में PF Account हो जाता है Inoperative, बंद हो जाता है ब्याज
  • Ladakh High Court Bench: लद्दाख में बनेगी हाई कोर्ट की बेंच, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
  • (no title)
  • तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय की DMK को खुली चेतावनी, बोले- ‘सारे सबूत मेरे पास हैं, खुलासे के लिए मजबूर न करें’

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया