Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
Luxury Lamborghini

लैंबॉर्गिनी हादसा : तंबाकू कारोबारी के बेटे ने बचने के लिए ‘डमी ड्राइवर’ खड़ा किया, पुलिस का दावा

Posted on February 12, 2026February 12, 2026 By Chhavi Singh

कानपुर में लैंबॉर्गिनी से पैदल यात्रियों को कुचलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा ने हादसे के बाद फरार होकर एक ‘डमी ड्राइवर’ पेश कर जांच को गुमराह करने की कोशिश की। चार दिन तक फरार रहने के बाद उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

ST.News Desk
Kanpur News :
कानपुर पुलिस के अनुसार, 8 फरवरी को हुए इस हादसे के बाद शिवम मिश्रा मौके से फरार हो गया था। दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस ने अदालत में दाखिल अपनी अर्जी में कहा है कि हादसे के अगले दिन एक फर्जी शपथपत्र तैयार कराया गया, जिसमें ‘मोहन’ नाम के व्यक्ति को लैंबॉर्गिनी रेवुएल्टो (कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक) का ड्राइवर बताया गया।

इससे पहले शिवम के पिता और तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा ने भी दावा किया था कि हादसे के वक्त शिवम गाड़ी नहीं चला रहा था। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कारोबारी से जुड़े बाउंसर गाड़ी की नंबर प्लेट हटाने की कोशिश करते नजर आए, जिससे वाहन मालिक की पहचान छिपाई जा सके।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार लग्जरी कार ने ग्वालटोली इलाके में पहले एक ऑटो रिक्शा और खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, फिर फुटपाथ पर चढ़कर पैदल यात्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

मामले में बुधवार को उस समय नया मोड़ आया जब 45 वर्षीय मोहन नामक व्यक्ति ने जिला अदालत में पेश होकर दावा किया कि वही कार चला रहा था। उसने कहा कि कार से नियंत्रण उस समय खो गया जब बगल में बैठे शिवम को अचानक दौरा पड़ा। हालांकि अदालत ने मोहन की सरेंडर अर्जी खारिज कर दी।

पुलिस का कहना है कि जांच में सहयोग के लिए बार-बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद शिवम पेश नहीं हुआ। चूंकि मामले में अधिकतम सजा सात साल से कम है, इसलिए शुरुआत में तत्काल गिरफ्तारी नहीं की गई थी और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत नोटिस जारी किया गया था। पुलिस ने अदालत को बताया कि शिवम ने बीएनएस की धारा 35 के तहत जांच में सहयोग की अनिवार्यता का पालन नहीं किया।

पुलिस ने शिवम की 14 दिन की कस्टडी की मांग की है। गिरफ्तारी के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय वह लंगड़ाते हुए पुलिसकर्मियों के सहारे चलता नजर आया।

परिवार ने पहले दावा किया था कि शिवम मिर्गी से पीड़ित है और उसका इलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान से स्पष्ट है कि हादसे के समय वाहन शिवम ही चला रहा था।

उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: केंद्र की मंजूरी के बाद दिल्ली सरकार ने मेट्रो फेज-V(A) को दी हरी झंडी, तीन नए कॉरिडोर मंजूर
Next Post: Delhi Metro : मैजेंटा लाइन बनेगी दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर, सर्वाधिक इंटरचेंज और भूमिगत स्टेशन

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Amit Shah: बंगाल की सीमा सुरक्षा पर अमित शाह का बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर लगाए जमीन नहीं देने के आरोप
  • EPFO Alert: इन 4 स्थितियों में PF Account हो जाता है Inoperative, बंद हो जाता है ब्याज
  • Ladakh High Court Bench: लद्दाख में बनेगी हाई कोर्ट की बेंच, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
  • (no title)
  • तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय की DMK को खुली चेतावनी, बोले- ‘सारे सबूत मेरे पास हैं, खुलासे के लिए मजबूर न करें’

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया