Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
LPG

LPG को लेकर सरकार का बड़ा बयान, प्रोडक्शन 10% बढ़ाया; गैस की कमी की खबरें खारिज

Posted on March 10, 2026March 10, 2026 By Chhavi Singh

खाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध और ऊर्जा संकट के बीच देश के कई हिस्सों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कमी की खबरें सामने आने लगीं। इस पर केंद्र सरकार ने मंगलवार को स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि देश में एलपीजी का उत्पादन 10 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है और घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की किसी तरह की कमी नहीं है।

ST.News Desk

केंद्र सरकार ने एलपीजी गैस की संभावित कमी को लेकर उठ रही चिंताओं को खारिज करते हुए कहा है कि देश में गैस की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। सरकार के मुताबिक सभी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता के साथ एलपीजी का उत्पादन कर रही हैं और उत्पादन में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, ताकि बढ़ती मांग को आसानी से पूरा किया जा सके।

सरकार ने बताया कि देश में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए गैस की कोई कमी नहीं है। भारत में रोजाना करीब 60 लाख एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई की जाती है। अगर कहीं आपूर्ति में अस्थायी कमी की स्थिति बनती है तो उसे इंडस्ट्री के लिए निर्धारित गैस को डायवर्ट कर पूरा किया जा रहा है।

सरकार के अनुसार एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास स्टॉक पहुंचने का समय पहले की तरह ही है। पहले भी डिस्ट्रीब्यूटर्स तक सिलेंडर का स्टॉक लगभग ढाई दिन में पहुंचता था और फिलहाल भी यही व्यवस्था बरकरार है।

इसके अलावा जमाखोरी और काला बाजारी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने एलपीजी बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया है। अब उपभोक्ता 21 दिनों की जगह 25 दिन के अंतराल पर नया सिलेंडर बुक कर सकेंगे, जिससे अनावश्यक स्टॉकिंग को रोका जा सके।

सरकार ने यह भी बताया कि खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने तेल और गैस के आयात के रूट में भी बदलाव किया है। होर्मुज स्ट्रेट पर निर्भरता कम करते हुए अन्य समुद्री मार्गों से आयात बढ़ा दिया गया है। पहले इन वैकल्पिक रूटों से करीब 55 प्रतिशत आयात होता था, जिसे अब बढ़ाकर 70 प्रतिशत कर दिया गया है।

सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में हाल ही में हुई 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर भी सफाई दी है। सरकार के मुताबिक यह बढ़ोतरी मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात की वजह से नहीं बल्कि पिछले साल के लागत समायोजन और रिकवरी के कारण की गई है।

दरअसल, सोमवार से देश के कई हिस्सों से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। खासकर रेस्टॉरेंट, होटल और ढाबों में सप्लाई प्रभावित होने की शिकायतें मिली हैं। दिल्ली में रेस्टॉरेंट और होटल संगठनों का कहना है कि कई प्रतिष्ठानों के पास सिर्फ एक दिन का स्टॉक बचा है, जबकि लगभग 70 प्रतिशत रेस्टॉरेंट और होटलों के पास सिर्फ दो दिन का गैस स्टॉक ही शेष रह गया है।

हालांकि सरकार का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सप्लाई के जरिए किसी भी तरह की कमी को तुरंत दूर किया जाएगा।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच कैबिनेट की बैठक, पीएम मोदी बोले– आम आदमी पर नहीं पड़ना चाहिए असर
Next Post: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला, ऐसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया