Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
railway

रेलवे के नए नियम लागू : Ticket Cancellation से लेकर सीट अपग्रेड तक बड़ी सुविधाएं, रिफंड नियम भी बदले

Posted on March 24, 2026March 24, 2026 By Sanchar Times News

Indian Railways यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए कई नए नियम लागू करने जा रहा है। इन बदलावों में टिकट कैंसिलेशन, रिफंड, बोर्डिंग और सीट अपग्रेड से जुड़े अहम प्रावधान शामिल हैं।

ST.News Desk
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। Indian Railways ने यात्रा को और आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए कई नए नियम लागू करने का फैसला किया है। इन नियमों के तहत जहां एक ओर यात्रियों को अधिक लचीलापन मिलेगा, वहीं टिकटों की कालाबाजारी पर भी सख्ती से रोक लगाने की कोशिश की गई है।

रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव

रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन पर मिलने वाले रिफंड में अहम बदलाव किया है। नए नियमों के अनुसार ट्रेन के निर्धारित समय से 8 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा
24 घंटे से 8 घंटे के बीच कैंसिल करने पर 50% रिफंड मिलेगा
72 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर 75% तक रिफंड दिया जाएगा

ये नियम 1 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच लागू किए जाएंगे। पहले जहां 72 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर लगभग पूरा पैसा वापस मिल जाता था, वहीं अब इसमें कटौती कर दी गई है ताकि फर्जी बुकिंग और कालाबाजारी पर लगाम लगाई जा सके।

अब किसी भी स्टेशन से टिकट कैंसिल

नए प्रावधानों के तहत अब यात्री ऑफलाइन मोड में किसी भी स्टेशन से टिकट कैंसिल करा सकेंगे। इससे यात्रियों को उसी स्टेशन तक सीमित नहीं रहना पड़ेगा, जहां से उन्होंने टिकट बुक कराया था।

बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा

अब यात्रियों को और अधिक लचीलापन देते हुए रेलवे ने यह सुविधा भी दी है कि वे अपने बोर्डिंग स्टेशन को बदल सकें। यात्री मोबाइल ऐप के जरिए अपना बोर्डिंग स्टेशन अपडेट कर सकेंगे और आगे के किसी भी स्टेशन से ट्रेन में सवार हो पाएंगे।

30 मिनट पहले तक सीट और क्लास अपग्रेड

यात्रियों के लिए एक और बड़ी सुविधा यह है कि अब वे ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से 30 मिनट पहले तक अपनी सीट और कोच अपग्रेड कर सकेंगे। यानी अगर सीट खाली हो, तो यात्री 3rd AC से 1st AC में भी अपग्रेड कर सकते हैं।

रेलवे के ये नए कदम यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के साथ-साथ टिकटिंग सिस्टम को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माने जा रहे हैं।

Post Views: 2
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दिल्ली का बजट पेश किया, यह बजट 1,03,700 करोड़ का है
Next Post: डेहरी में भी पुराने अंदाज में दिखे नीतीश कुमार, सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए लालू राज को कोसा

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया