Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2026 03 30 145731

सासाराम में ‘शिक्षा महाकुंभ’ का आयोजन, निजी विद्यालयों की गुणवत्ता और छात्र कल्याण पर जोर

Posted on March 30, 2026March 30, 2026 By Sanchar Times News

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सासाराम में जिला सम्मेलन ‘शिक्षा महाकुंभ’ का आयोजन किया गया, जिसमें निजी विद्यालयों के बेहतर माहौल और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष चर्चा हुई

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ, संचार टाइम्स

प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, जो निजी स्कूलों के लिए बेहतर कार्य वातावरण और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने हेतु कार्यरत है, के तत्वावधान में सासाराम के संत पॉल स्कूल में जिला सम्मेलन ‘शिक्षा महाकुंभ’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य निजी विद्यालयों के हितों की रक्षा करना, उन्हें एक साझा मंच प्रदान करना तथा छात्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि एसोसिएशन निजी विद्यालयों की समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने, शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने तथा बच्चों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल चेनारी के विधायक मुरारी प्रसाद गौतम और परबत्ता के विधायक संजीव कुमार ने कहा कि एसोसिएशन का एक प्रमुख उद्देश्य विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उच्च शिक्षण मानकों को बढ़ावा देना भी है।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. नेहा कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह एसोसिएशन स्कूलों में बच्चों के लिए सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण तैयार करने की दिशा में भी सराहनीय कार्य कर रहा है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव एस.पी. वर्मा ने भी इसी प्रकार के विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रोहित वर्मा ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों को शॉल, मोमेंटो, सम्मान के प्रतीक पगड़ी तथा साहस-वीरता के प्रतीक तलवार भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही, जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए निजी विद्यालय संचालकों और अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: Puspendra Singh का समयपूर्व प्रत्यावर्तन, “Extended Cooling Off” के साथ पैतृक कैडर में वापसी
Next Post: चेनारी प्रखंड में विकास कुमार बने राजद अध्यक्ष, संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया