दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड की कार्रवाई, 2.5 करोड़ की हेरोइन और 64.62 लाख रुपये नकद बरामद
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के आउटर नॉर्थ जिले की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजस्थान के प्रतापगढ़ इलाके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी 25 सितंबर 2026 को पकड़े गए एक ड्रग तस्कर से पूछताछ के आधार पर की गई जांच के दौरान हुई।
https://twitter.com/DelhiPolice/status/2104996515790168296/video/1
पूछताछ से मिला सुराग
पुलिस टीम ने पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की जांच शुरू की। जांच में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस राजस्थान के प्रतापगढ़ इलाके तक पहुंची, जहां से कथित अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया गया।
करोड़ों की ड्रग्स और नकदी बरामद
पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक करीब 2.5 करोड़ रुपये मूल्य की 1.204 किलोग्राम हेरोइन, 615 ग्राम एडल्टरेंट पाउडर और 64.62 लाख रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं। इसके अलावा पुलिस ने 2 कार, आभूषण और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर कथित ड्रग नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चैन की जानकारी जुटा रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद नशीले पदार्थों की सप्लाई कहां से की जाती थी और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

