Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
WhatsApp Image 2026 04 03 at 7.50.13 PM 3

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर को दी 22 करोड़ से अधिक की सौगातें

Posted on April 3, 2026April 3, 2026 By Chhavi Singh

मुंगावली में ₹15 करोड़ के 80 विकास कार्यों, साथ ही कजराई में पुल व डिजिटल पंचायत भवन का लोकार्पण

अश्विनी तोमर

40 सड़कों और 23 आंगनवाड़ी केंद्रों का शिलान्यास, 13 सड़कों का लोकार्पण
अशोकनगर/ग्वालियर भोपाल। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपने अशोकनगर प्रवास के दूसरे दिन क्षेत्र की विभिन्न विधानसभाओं में 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए लगभग ₹15 करोड़ की लागत के 80 विभिन्न विकास कार्यों का उपहार दिया। इस अवसर पर उन्होंने 40 सड़कों एवं 23 आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया, साथ ही 13 सड़कों का लोकार्पण भी किया। इससे पहले उन्होंने अशोकनगर जिले के कजराई ग्राम में लगभग ₹7 करोड़ की लागत से निर्मित 120 मीटर लंबे पुल एवं लगभग ₹50 लाख की लागत से बने अत्याधुनिक डिजिटल पंचायत भवन का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया।

WhatsApp Image 2026 04 03 at 7.50.13 PM 1

सुगम आवागमन से बढ़ेगी क्षेत्रीय कनेक्टिविटी

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कजराई में निर्मित यह पुल मुंगावली, पिपरई और अशोकनगर के बीच वर्षभर सुगम एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करेगा। उन्होंने बताया कि इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से मुक्ति मिलेगी और व्यापार एवं दैनिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

WhatsApp Image 2026 04 03 at 7.50.13 PM 2

मुंगावली को 15 करोड़ के 80 विकास कार्यों की सौगात, जनभागीदारी से विकास को मिली नई दिशा

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने मुंगावली को लगभग ₹15 करोड़ की लागत से 80 विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि यह परियोजनाएं क्षेत्र के समग्र विकास की मजबूत नींव रखेंगी। इनमें मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अवसंरचना योजना अंतर्गत ₹8 करोड़ की लागत से 40 सड़कों का भूमिपूजन, ₹2.5 करोड़ की लागत से 23 आंगनवाड़ी भवनों का निर्माण तथा लगभग ₹2.5 करोड़ के 13 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। उन्होंने कहा कि जहां सड़क पहुंचती है, वहां विकास अपने आप रास्ता बना लेता है, वहीं आंगनवाड़ी केंद्र आने वाली पीढ़ी के पोषण, शिक्षा और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला बनेंगे। साथ ही राघवनपुर वार्ड में सांसद निधि के ₹10 लाख से निर्मित सीसी रोड का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह उदाहरण दर्शाता है कि जब जनता और जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करते हैं तो विकास स्थायी और प्रभावी बनता है।

WhatsApp Image 2026 04 03 at 7.50.13 PM

ग्रामीण विकास को मिलेगी व्यापक गति

सिंधिया ने बताया कि मुंगावली क्षेत्र में सड़कों और आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाएं सुदृढ़ होंगी। नई सड़कों से गांव-गांव की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, वहीं आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण से बच्चों और महिलाओं को बेहतर पोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

डिजिटल पंचायत भवन से मिलेगा प्रशासनिक सशक्तिकरण

उन्होंने डिजिटल पंचायत भवन का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह भवन ग्रामीणों को एक ही स्थान पर बेहतर प्रशासनिक और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने का माध्यम बनेगा। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह केंद्र गांव में शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।

गांव के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन सभी परियोजनाओं के माध्यम से गांव को विकास, किसानों को बाजार, युवाओं को नए अवसर और प्रत्येक परिवार को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि कजराई का यह पंचायत भवन ‘डिजिटल सशक्तिकरण और समृद्धि’ का एक सशक्त उदाहरण बनेगा, जहां तकनीक और सुविधा एक साथ ग्रामीणों के जीवन को सरल बनाएंगी।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: रोहतास में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार का खुलासा, 10 घरों में छापेमारीसासाराम
Next Post: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अशोकनगर विधानसभा के कचनार में की जनसुनवाई

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति
  • राहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्राओं से संवाद को बताया ‘पाखंडपूर्ण रवैया’

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया