Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
WhatsApp Image 2026 04 04 at 5.12.00 PM

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अशोकनगर विधानसभा के कचनार में की जनसुनवाई

Posted on April 4, 2026April 4, 2026 By Chhavi Singh

512 आवेदन प्राप्त, 121 का मौके पर निराकरण पारदर्शी व्यवस्था से समाधान की दिशा में प्रभावी पहल

प्रधानमंत्री मोदी के अंत्योदय के विज़न के अनुरूप जन-जन तक पहुँच

अश्वनी तोमर

अशोकनगर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अशोकनगर प्रवास में लगातार दूसरे दिन कचनार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए उन्होंने 3 घंटे से अधिक समय तक उपस्थित रहकर प्रत्येक आवेदक से संवाद किया और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026 04 04 at 5.11.56 PM

मौके पर निराकरण से बढ़ा विश्वास

जनसुनवाई के दौरान कुल 512 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 121 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष 391 आवेदनों के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस त्वरित कार्रवाई से आमजन में विश्वास और संतोष का भाव देखने को मिला।

WhatsApp Image 2026 04 04 at 5.11.53 PM

टोकन प्रणाली और ऑनलाइन ट्रैकिंग से पारदर्शिता

सभी शिकायतों का टोकन प्रणाली के अंतर्गत पंजीकरण किया गया तथा लंबित मामलों की ऑनलाइन ट्रैकिंग सुनिश्चित की जाएगी। इससे प्रत्येक आवेदक अपनी समस्या की स्थिति को आसानी से जान सकेगा और समाधान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी।

जनसेवा का सतत संकल्प

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनसुनवाई केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जनसमस्याओं के समाधान का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन को प्राथमिकता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा में उसका निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने दोहराया कि हर नागरिक तक पहुंचकर उसकी समस्या का समाधान करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अशोकनगर को दी 22 करोड़ से अधिक की सौगातें
Next Post: केरल में बदलाव तय, NDA बनाएगी सरकार: तिरुवल्ला रैली में बोले पीएम मोदी

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति
  • राहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्राओं से संवाद को बताया ‘पाखंडपूर्ण रवैया’

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया