Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
gas cylender

रोहतास में LPG संकट: गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, उपभोक्ता बेहाल

Posted on April 8, 2026April 8, 2026 By Chhavi Singh

Rohtas जिले में पिछले एक महीने से रसोई गैस की भारी किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है, जबकि प्रशासन पर्याप्त स्टॉक का दावा कर रहा है

सासाराम
रविन्द्र मेहता/हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ संचार टाइम्स

बिहार के Rohtas जिले में एलपीजी गैस की किल्लत लगातार बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी देशों में चल रहे युद्ध के कारण पूरे देश में गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर अब स्थानीय स्तर पर साफ दिख रहा है।

Sasaram समेत जिले के विभिन्न गैस एजेंसियों के बाहर रोजाना सैकड़ों उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं। खासकर Sarveshwari Gas Agency के बाहर स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। सुबह से ही लंबी कतारें लग जाती हैं, जो देर शाम तक खत्म नहीं होतीं।

उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुक कराने के बावजूद समय पर ‘होम डिलीवरी’ नहीं मिल रही है। कई दिनों तक इंतजार करने के बाद भी जब सिलेंडर घर नहीं पहुंचता, तो उन्हें मजबूरन एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

हालांकि, जिला प्रशासन की ओर से लगातार यह दावा किया जा रहा है कि गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। एजेंसियों के बाहर लगी भीड़ और खाली सिलेंडरों की कतारें इन दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं।

KYC ने बढ़ाई परेशानी

गैस संकट के बीच केवाईसी (KYC) प्रक्रिया ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। रिफिलिंग के साथ-साथ केवाईसी कराने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं, जिससे धक्का-मुक्की और अव्यवस्था की स्थिति बन रही है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि एक तरफ गैस नहीं मिलने से घर का चूल्हा ठंडा पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ कागजी प्रक्रिया के नाम पर घंटों धूप में खड़ा होना पड़ रहा है।

बाइट्स:

अनीता देवी: “सुबह से लाइन में लगे हैं, फिर भी गैस मिलने की कोई गारंटी नहीं है।”
रूपा कुमारी: “घर में छोटे बच्चे हैं, बिना गैस के खाना बनाना मुश्किल हो गया है।”
कल्पना कुमारी: “बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा, बार-बार एजेंसी आना पड़ता है।”
नरेंद्र कुमार सिंह (अधिवक्ता): “प्रशासन को इस समस्या पर तुरंत ठोस कदम उठाना चाहिए।”
रणवीर सिंह (एजेंसी मालिक): “सप्लाई प्रभावित है, जैसे ही गैस मिलती है, उपभोक्ताओं को देने की कोशिश की जा रही है।”

रोहतास में बढ़ती गैस किल्लत ने आम लोगों की दैनिक जिंदगी को प्रभावित कर दिया है। अब जरूरत है कि प्रशासन जमीनी स्तर पर हालात का जायजा लेकर जल्द समाधान सुनिश्चित करे, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

बिहार

Post navigation

Previous Post: Risk of Heart Attack: रात की ये आदतें बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा, अभी सुधार लें
Next Post: नीतीश कुमार राज्यसभा पहुंचे: 9 अप्रैल को दिल्ली दौरा, 10 अप्रैल को लेंगे शपथ

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया