Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
mathura 1

वृंदावन बोट हादसा : लापरवाही ने ली 10 जिंदगियां

Posted on April 11, 2026April 11, 2026 By Chhavi Singh

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया, जब श्रद्धालुओं से भरी एक मोटरबोट केसी घाट और बंशीवट के बीच पांटून पुल से टकराकर पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में छह महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य को बचा लिया गया।

ST.News Desk

हादसा उस समय हुआ जब यमुना रिवर फ्रंट परियोजना के तहत पांटून पुल को हटाने का काम चल रहा था। बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र को प्रतिबंधित किए बुलडोजर से पीपों को खींचा जा रहा था। इसी दौरान श्रद्धालुओं से भरी मोटरबोट उस क्षेत्र में पहुंच गई और हादसे का शिकार हो गई।

37 श्रद्धालु थे सवार, दो बोट में निकले थे

दोपहर करीब 2:30 बजे पंजाब के लुधियाना, हिसार और मुक्तसर से आए करीब 37 श्रद्धालु श्रृंगार घाट पहुंचे। वहां से वे दो मोटरबोट में सवार हुए। हादसे का शिकार हुई बोट में ही सभी 37 लोग सवार थे, जो बाद में यमुना में पलट गई।

चालक की लापरवाही बनी हादसे की वजह

mathura 2

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब नाव यमुना में आगे बढ़ी तो कुछ यात्रियों को डर लगने लगा और उन्होंने चालक से स्पीड कम करने को कहा। लेकिन चालक ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया और बोट को तेज गति से पांटून पुल की ओर ले गया।

‘अब आगे मत जाओ, वापस चलो’-पर नहीं मानी बात

जब बोट पांटून पुल के पास पहुंची तो पानी कम था और हालात जोखिम भरे थे। यात्रियों ने चालक से बार-बार कहा कि बोट को वापस ले चलो, लेकिन उसने फिर भी स्पीड बढ़ा दी। अचानक तेज हवा के झोंके के साथ बोट पुल से टकरा गई और अनियंत्रित होकर पलट गई।

वजन एक तरफ होने से पलटी नाव

टक्कर के बाद बोट में सवार लोग घबराकर एक तरफ इकट्ठा हो गए, जिससे संतुलन बिगड़ गया। एक तरफ अधिक वजन होने के कारण मोटरबोट पलट गई और कई लोग यमुना में डूब गए।

ड्रोन से चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। डूबे हुए श्रद्धालुओं की तलाश के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली गई। अंधेरा होने तक रेस्क्यू टीम लगातार सर्च ऑपरेशन में जुटी रही।

नाविक अब भी लापता

हादसे के बाद नाविक पप्पू का भी कोई पता नहीं चल सका है। प्रशासन उसकी तलाश में जुटा हुआ है और उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।

हादसे से पहले किए थे मंदिर में दर्शन

हादसे का शिकार हुए श्रद्धालुओं ने सुबह निधिवनराज मंदिर में दर्शन किए थे। इसके बाद वे केसी घाट पहुंचे और बोट में सवार हुए, लेकिन कुछ ही देर बाद यह दर्दनाक हादसा हो गया।

प्रशासन पर उठे सवाल, FIR की तैयारी

इस घटना के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बिना सुरक्षा इंतजाम के पुल हटाने का काम जारी रखना हादसे का बड़ा कारण माना जा रहा है। पुलिस अब जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई घायल? रिपोर्ट में गंभीर चोट और सार्वजनिक अनुपस्थिति पर सवाल
Next Post: PNB में तबादलों और प्रमोशन पर उठे गंभीर सवाल, यूनियन ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया