Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2026 05 20 at 6.11.15 PM

मेयर के बयान पर भड़के पार्षद, बोले- “लुटेरों का गैंग” कहना जनप्रतिनिधियों का अपमान

Posted on May 21, 2026May 21, 2026 By Chhavi Singh

सासाराम में 12 वार्ड पार्षदों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, मेयर की कार्यशैली और निगम प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ संचार टाइम्स

सासाराम स्थित माया लॉज में नगर निगम सासाराम के 12 वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मेयर काजल कुमारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पार्षदों ने 13 मई 2026 को प्रकाशित एक समाचार में मेयर द्वारा पार्षदों को “लुटेरों का गैंग” बताए जाने पर कड़ा विरोध जताया और इसे जनप्रतिनिधियों की मानहानि तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया।

प्रेस वार्ता के दौरान पार्षदों ने कहा कि वे जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि हैं और उन्हें “गुंडा गैंग” एवं “लुटेरा” जैसे शब्दों से संबोधित करना उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि मेयर की भाषा न केवल असम्मानजनक है, बल्कि एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के भी विपरीत है।

पार्षदों ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि बोर्ड बैठकों में पार्षदों द्वारा प्रस्तावित विकास योजनाओं को जानबूझकर एजेंडे में शामिल नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि मेयर अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए मनमाने तरीके से निर्णय ले रही हैं, जिससे निगम की लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर हो रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई गंभीर आरोप भी लगाए गए। पार्षदों ने दावा किया कि कई बार ऐसे विकास कार्यों की संचिकाओं (फाइलों) पर हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाया जाता है, जिनका कार्य धरातल पर हुआ ही नहीं है। उन्होंने इसे नगर पालिका अधिनियम और वित्तीय पारदर्शिता के खिलाफ बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

इसके अलावा पार्षदों ने शिकायत की कि उनके वार्डों में होने वाले विकास कार्यों और शिलान्यास कार्यक्रमों की जानकारी संबंधित वार्ड पार्षदों को नहीं दी जाती। उनका कहना है कि मेयर और नगर आयुक्त आपसी तालमेल से नियमों की अनदेखी कर निर्णय ले रहे हैं, जिससे जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों की भूमिका लगातार कमजोर हो रही है।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से वार्ड 24 की पार्षद आरिशा हुसैन, वार्ड 44 की केला देवी, वार्ड 45 के अनुज कुमार, वार्ड 07 के अमित कुमार, वार्ड 23 के राजेश कुमार, वार्ड 30 की धन केसरी देवी, वार्ड 21 के गुलशन अफरोज और वार्ड 09 की दशमी देवी सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।

सभी 12 पार्षदों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि मेयर अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं करतीं और जनप्रतिनिधियों के सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित नहीं होती, तो वे इस पूरे मामले को उच्च अधिकारियों और न्यायालय तक ले जाकर कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।

बिहार

Post navigation

Previous Post: बच्चों संग पूजा करते दिखे शाहरुख खान, वायरल थ्रोबैक वीडियो ने जीता फैंस का दिल
Next Post: यूपी सरकार का बड़ा फैसला : कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय की DMK को खुली चेतावनी, बोले- ‘सारे सबूत मेरे पास हैं, खुलासे के लिए मजबूर न करें’
  • ‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो हैं वो’ रिलीज
  • Weather Update: दिल्ली में बादल और बूंदाबांदी के आसार, यूपी-बिहार-एमपी में भारी बारिश का अलर्ट
  • us-iran war : ट्रंप का ईरान पर बड़ा आर्थिक हमला
  • Aamrapali Dubey-Nirahua: ‘भोजपुरी बवाल’ में निजी सवाल पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, एंकर को दी हिदायत

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया