crossorigin="anonymous"> क्रिकेट खेल रहे बच्चों के कारण उपजा विवाद, गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल - Sanchar Times

क्रिकेट खेल रहे बच्चों के कारण उपजा विवाद, गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Spread the love

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ, संचार टाइम्स

सासाराम नगर थाना क्षेत्र के चौखंडी मोहल्ले में रविवार की शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने बच्चों के क्रिकेट खेलने से नाराज होकर उनके परिजनों पर गोली चला दी। इस घटना में लगभग 50 वर्षीय शमी आलम हाथ में गोली लगने और चाकू के वार से बुरी तरह घायल हो गए हैं, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है। आरोपी की पहचान मोहम्मद अलाउद्दीन उर्फ भोंदा के रूप में हुई है, जो घटना को अंजाम देकर फरार है।

बच्चों के क्रिकेट खेलने से उपजा विवाद

घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि रविवार की शाम मोहल्ले में कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान पास में फल बेच रहा मोहम्मद अलाउद्दीन उर्फ भोंदा बच्चों के खेलने से नाराज हो गया और गाली देने लगा। परिजनों ने जब इसका विरोध किया, तो अलाउद्दीन ने पहले चाकू से उनपर हमला किया, फिर घर से एक कट्टा लाकर गोली चला दी।

हमले में शमी आलम घायल

इस हमले में शमी आलम बुरी तरह घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने शमी आलम पर पहले चाकू से हमला किया, फिर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उनके हाथ में लगी है। वहीं घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और स्थिति खतरे से बाहर है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी

घटना की सूचना मिलते हीं सासाराम नगर थाने की पुलिस एवं सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनास्थल से कुछ सबूत जुटाए हैं और आरोपी के संभावित ठिकाने पर छापेमारी चल रही है। डीएसपी के अनुसार बच्चों के विवाद में एक व्यक्ति को हाथ में गोली लगी है, जिनका फिलहाल इलाज चल रहा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *