पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद अब सरकार गठन और मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। असम और पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है, जबकि केरल में कांग्रेस गठबंधन को सफलता मिली है। इसी बीच केरल के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद K. C. Venugopal मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं
ST.News Desk
विधायकों का समर्थन वेणुगोपाल के पक्ष में
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पद के लिए तीन नेताओं के बीच जोरदार दावेदारी चल रही है, लेकिन पार्टी के भीतर K. C. Venugopal का नाम लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि अधिकतर नव-निर्वाचित विधायकों का समर्थन उन्हें मिला है और पार्टी नेतृत्व भी जल्द फैसला करना चाहता है।
खरगे को सौंपी गई रिपोर्ट
केरल के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षक Ajay Maken और Mukul Wasnik ने पार्टी अध्यक्ष Mallikarjun Kharge से मुलाकात की। इस दौरान राज्य प्रभारी Deepa Dasmunsi भी मौजूद थीं। दोनों पर्यवेक्षकों ने हाल ही में केरल के नए विधायकों से बातचीत की थी और उसी आधार पर अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपी।
जल्द हो सकता है अंतिम फैसला
सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेतृत्व चाहता है कि मुख्यमंत्री के नाम पर जल्द अंतिम मुहर लगाई जाए ताकि सरकार गठन की प्रक्रिया में देरी न हो। यदि जरूरत पड़ी तो बाकी दावेदारों से भी बातचीत कर उन्हें संतुष्ट करने की कोशिश की जाएगी। फिलहाल केरल की राजनीति में K. C. Venugopal का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।

