crossorigin="anonymous"> सासाराम के अंचल कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंची सासाराम की विधायक स्नेहलता कुशवाहा - Sanchar Times

सासाराम के अंचल कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंची सासाराम की विधायक स्नेहलता कुशवाहा

Spread the love

सासाराम

अली रोहतास ब्यूरो चीफ संचार टाइम्स

खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम के अंचल कार्यालय का निरीक्षण करने सासाराम की विधायक स्नेहलता कुशवाहा पहुंची। इस दौरान अंचल कार्यालय में भूमि संबंधित काम के लिए पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी गई तथा अधिकारियों को कई निर्देश दिए गए। दाखिल खारिज तथा परिमार्जन लंबित होने की लगातार शिकायत मिलने के बाद सासाराम की राष्ट्रीय लोक मोर्चा की विधायक स्नेहलता कुशवाहा अंचल कार्यालय पहुंचकर एक घंटे तक अंचल कार्यालय में अधिकारियों से बातचीत की। अंचलाधिकारी को उन्होंने कई निर्देश दिए। बता दे कि अंचल कार्यालय में लोगों की लगातार शिकायत रहती है कि उनका काम जल्दी नहीं हो पा रहा है। कई महीने दौड़ने के बाद भी दाखिल खारिज जैसे काम नहीं हो रहे हैं। जांच एवं निरीक्षण के बाद विधायक ने कहीं की अंचलाधिकारी लगातार हड़ताल पर थे। जिस कारण काम कुछ लंबित हुआ है। अब चुकी हड़ताल से यह लोग लौट आए हैं, तो अब जल्द ही लंबित मामलों को सुलझाने में गति को तेज किया जा रहा है। अब वह खुद आम लोगों की समस्याओं की निगरानी कर रही हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *