crossorigin="anonymous"> पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन: शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ - Sanchar Times

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन: शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

Spread the love

ST.News Desk

पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला, जब बीजेपी नेता Suvendu Adhikari ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

राज्यपाल R. N. Ravi ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित भव्य समारोह में शुभेंदु अधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता, एनडीए सहयोगी दलों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। बीजेपी समर्थकों ने इसे राज्य में “परिवर्तन की जीत” बताया, जबकि विपक्ष ने नई सरकार को जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती दी है।


Spread the love