crossorigin="anonymous"> वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी की अपील, बोले- फिलहाल टालें सोने की खरीद - Sanchar Times

वैश्विक संकट के बीच पीएम मोदी की अपील, बोले- फिलहाल टालें सोने की खरीद

Spread the love

ST.News Desk

वैश्विक आर्थिक संकट और बढ़ते आयात खर्च के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से फिलहाल सोने की खरीद टालने की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा कि सोने के आयात पर देश का बहुत बड़ा पैसा विदेश जाता है, जिससे विदेशी मुद्रा पर दबाव बढ़ता है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि जब तक हालात सामान्य न हों, जरूरत के मुताबिक ही सोना खरीदें।

पीएम मोदी की इस अपील पर सर्राफा व्यापारियों की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। मुंबई के सर्राफा व्यापारी कुमार जैन ने प्रधानमंत्री की बात का समर्थन करते हुए कहा, “हम प्रधानमंत्री की बात से पूरी तरह सहमत हैं। हर साल करीब 800-900 टन सोना भारत में आयात होता है और इसके लिए डॉलर में भुगतान करना पड़ता है। डॉलर का भाव आज 97 रुपये तक पहुंच चुका है, जिससे स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है।”

उन्होंने आगे कहा कि व्यापारी भी ग्राहकों से अपील करेंगे कि शादी या जरूरी काम के लिए जितना आवश्यक हो, उतना ही सोना खरीदें। उन्होंने माना कि इससे कारोबार पर असर पड़ेगा, लेकिन देशहित को प्राथमिकता देना जरूरी है। कुमार जैन ने कहा, “नुकसान तो होगा, लेकिन देश के लिए यह नुकसान भी सहन करना पड़ेगा।”


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *