crossorigin="anonymous"> गठबंधन दबाव में सीएम विजय का बड़ा फैसला, OSD पद से हटाए गए ज्योतिषी रिकी राधन पंडित - Sanchar Times

गठबंधन दबाव में सीएम विजय का बड़ा फैसला, OSD पद से हटाए गए ज्योतिषी रिकी राधन पंडित

Spread the love

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री Vijay ने अपने नवनियुक्त OSD ज्योतिषी Ricky Radhan Pandit को महज 24 घंटे के भीतर पद से हटा दिया। बताया जा रहा है कि गठबंधन सहयोगियों के दबाव के बाद यह फैसला लिया गया

ST.News Desk

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद राजनीतिक हलचल लगातार जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़ा एक बड़ा फैसला चर्चा में आ गया है। मुख्यमंत्री विजय ने हाल ही में नियुक्त किए गए अपने विशेष कार्याधिकारी (OSD) रिकी राधन पंडित को पद से हटा दिया है।

सूत्रों के अनुसार, रिकी राधन पंडित की नियुक्ति को लेकर गठबंधन के कुछ सहयोगी दलों ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने यह फैसला लिया। खास बात यह है कि विजय ने मंगलवार को ही उनकी नियुक्ति की घोषणा की थी और अब 24 घंटे के भीतर आदेश वापस ले लिया गया।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि रिकी राधन पंडित मुख्यमंत्री विजय के बेहद करीबी माने जाते थे। उन्होंने विजय की चुनावी जीत की भविष्यवाणी की थी और मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का शुभ मुहूर्त भी उन्हीं ने तय किया था। यही वजह रही कि उनकी नियुक्ति को लेकर विपक्ष और कुछ सहयोगी दलों ने सवाल उठाए थे।

विपक्षी दलों ने सरकार पर प्रशासन में पेशेवर और अनुभवी अधिकारियों की बजाय निजी विश्वासपात्रों को अहम जिम्मेदारी देने का आरोप लगाया। इसके बाद गठबंधन के भीतर भी असहजता बढ़ने लगी थी।

हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस फैसले पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे गठबंधन संतुलन बनाए रखने की कोशिश के तौर पर देख रहे हैं। तमिलनाडु की नई सरकार में यह पहला बड़ा प्रशासनिक विवाद माना जा रहा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *