Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
hair

कम उम्र में सफेद हो रहे बाल? भृंगराज और आंवला तेल से पाएं नेचुरल काले और मजबूत बाल

Posted on May 13, 2026May 13, 2026 By Chhavi Singh

आजकल कम उम्र में बालों का सफेद होना तेजी से बढ़ती समस्या बन गई है। तनाव, खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स इसके प्रमुख कारण माने जाते हैं। ऐसे में लोग बार-बार हेयर डाई लगाने की बजाय अब नेचुरल और घरेलू उपायों की ओर रुख कर रहे हैं। भृंगराज और आंवला से बना खास तेल बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूत और प्राकृतिक रूप से काला बनाए रखने में मदद कर सकता है

ST.News Desk

बालों को स्वस्थ और काला बनाए रखने के लिए आयुर्वेद और होम्योपैथिक पद्धतियों में कई प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं। इनमें भृंगराज और आंवला का मिश्रण सबसे असरदार माना जाता है। आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देता है। वहीं भृंगराज को बालों की ग्रोथ बढ़ाने और समय से पहले सफेद होने की समस्या कम करने में मददगार माना जाता है।

कैसे बनाएं भृंगराज-आंवला तेल?

सामग्री:

2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर
2 बड़े चम्मच भृंगराज पाउडर
4 बड़े चम्मच नारियल या तिल का तेल
बनाने का तरीका

सबसे पहले नारियल या तिल के तेल को हल्का गर्म करें। जब तेल से हल्की भाप उठने लगे, तब उसमें आंवला और भृंगराज पाउडर डाल दें। इस मिश्रण को धीमी आंच पर करीब 5 से 7 मिनट तक पकाएं। इसके बाद तेल को ठंडा होने दें और फिर छानकर किसी साफ बोतल में भर लें।

कैसे करें इस्तेमाल?

इस तेल को सप्ताह में 2 से 3 बार बालों की जड़ों में हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। रातभर छोड़ने के बाद सुबह माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। नियमित इस्तेमाल से बालों को पोषण मिल सकता है और सफेद बालों की समस्या धीरे-धीरे कम होने में मदद मिल सकती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, केवल बाहरी देखभाल ही नहीं बल्कि संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और तनाव से दूरी भी बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: मिडिल ईस्ट संकट के बीच ईंधन बचत अभियान तेज, पीएम मोदी ने काफिले में 50% कटौती के दिए निर्देश
Next Post: गठबंधन दबाव में सीएम विजय का बड़ा फैसला, OSD पद से हटाए गए ज्योतिषी रिकी राधन पंडित

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया