Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
siddha ramaiya

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज, राहुल गांधी संग बैठक के बाद सिद्धारमैया लौटे बेंगलुरु

Posted on May 27, 2026May 27, 2026 By Chhavi Singh

कर्नाटक की राजनीति में बड़े बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान राज्य में मुख्यमंत्री बदलने पर विचार कर रहा है। राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री Siddaramaiah दिल्ली से बेंगलुरु लौट आए हैं। दावा किया जा रहा है कि बैठक में उनसे इस्तीफे को लेकर चर्चा हुई और उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका निभाने का प्रस्ताव दिया गया

ST.News Deks

कर्नाटक की राजनीति इस समय राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनी हुई है। सूत्रों के अनुसार, राज्य के मुख्यमंत्री Siddaramaiah 28 मई को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान और कर्नाटक के वरिष्ठ नेताओं के बीच लंबी बैठक हुई, जिसमें राज्य के नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चा होने की खबर सामने आई है।

सूत्रों का दावा है कि बैठक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पद छोड़ने के लिए कहा गया। बताया जा रहा है कि उनकी Rahul Gandhi के साथ हुई वन-टू-वन मुलाकात में उनसे राय लेने के बजाय पार्टी नेतृत्व ने सीधे तौर पर राज्यसभा जाने और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के लिए काम करने का प्रस्ताव रखा।

जानकारी के मुताबिक, सिद्धारमैया पहले से ही संभावित राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर सतर्क थे। यही वजह रही कि वे दिल्ली जाते समय करीब एक दर्जन मंत्रियों को अपने साथ विशेष विमान से लेकर गए। माना जा रहा है कि उनकी रणनीति कैबिनेट फेरबदल की मांग को मजबूती से रखने की थी। यदि हाईकमान उनकी दलीलों से सहमत नहीं होता, तो वरिष्ठ मंत्रियों के जरिए समर्थन दिखाने की तैयारी भी की गई थी।

हालांकि, बैठक का घटनाक्रम उनकी उम्मीदों से अलग रहा। सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी के साथ मुलाकात में उन्हें बताया गया कि पार्टी चाहती है कि वे राज्यसभा जाएं और राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस दौरान उनसे सीधे तौर पर कोई राय नहीं मांगी गई। बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया ने जवाब में कहा कि उनकी फिलहाल राष्ट्रीय राजनीति में जाने की कोई इच्छा नहीं है और उन्हें इस फैसले पर विचार करने के लिए कुछ समय चाहिए।

बैठक समाप्त होने के बाद सिद्धारमैया ऊर्जा मंत्री के. जे. जॉर्ज के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने अन्य मंत्रियों से बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने वहां कहा कि कांग्रेस हाईकमान अपने फैसले पर कायम है और उन्हें अपनी बात विस्तार से रखने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल सका।

इसके बाद सिद्धारमैया ने दिल्ली से बेंगलुरु लौटने का फैसला किया। जानकारी के अनुसार, उन्होंने K. C. Venugopal को संदेश भेजकर बताया कि उनकी राज्यसभा जाने की कोई इच्छा नहीं है। साथ ही उन्होंने संकेत दिया कि वह गुरुवार तक अपना अंतिम फैसला ले सकते हैं।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: पश्चिम बंगाल में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों पर शिकंजा, ‘डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट’ अभियान तेज
Next Post: RCB लगातार दूसरे सीजन फाइनल में, गुजरात टाइटंस को 92 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • यासीन मलिक ने पत्नी मुशाल से रिश्ता खत्म करने का लिया फैसला, कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
  • राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बने जितेंद्र मिश्रा, बोले- इसे भगवान राम का आशीर्वाद मानता हूं
  • New Rules From 1 September 2026: कल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, दूध से LPG तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर
  • UP TET 2026: 13.3 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द; जानें आगे क्या होगा
  • Neeraj Chopra ने चोट के कारण सीजन किया खत्म, एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल्स से हुए बाहर

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया