crossorigin="anonymous"> ओपी राजभर का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले- घोटालों के पापियों के नाम लिख दूं तो आ जाएगा भूचाल - Sanchar Times

ओपी राजभर का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले- घोटालों के पापियों के नाम लिख दूं तो आ जाएगा भूचाल

Spread the love

यूपी सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने खनन घोटाले और गोमती रिवर फ्रंट मामले का जिक्र करते हुए दावा किया कि यदि वह जिम्मेदार लोगों के नाम सार्वजनिक कर दें तो प्रदेश की राजनीति में बड़ा भूचाल आ सकता है

ST.News Desk

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। राजभर ने कहा कि उन्होंने अभी केवल रामगोपाल यादव की चिट्ठी का जिक्र किया है, लेकिन यदि खनन घोटाले और गोमती रिवर फ्रंट घोटाले से जुड़े लोगों के नाम सामने रख दिए जाएं तो प्रदेश की राजनीति में बड़ा भूचाल आ जाएगा।

राजभर ने कहा कि पूरा उत्तर प्रदेश जानता है कि लाल टोपी वाले भ्रष्टाचारियों का मास्टरमाइंड कौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को बचाने के लिए समझौते और सौदेबाजी की कोशिशें की जा रही हैं, जिसकी जानकारी जनता को है।

इससे पहले भी ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने का दावा किया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में जल्द बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। राजभर ने दावा किया कि खनन घोटाले और गोमती रिवर फ्रंट घोटाले को लेकर शिकंजा कस रहा है, जिससे सपा नेतृत्व परेशान है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के कई नेता भाजपा में शामिल होने की तैयारी में हैं।

वहीं, राजभर के इस बयान पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पलटवार किया। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि भविष्यवाणी करने वाले पहले अपनी पार्टी का भविष्य देखें। भाजपा उन्हें कितनी सीटें देने जा रही है, इसकी चिंता उन्हें करनी चाहिए। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा गठबंधन से अधिक सीटें मिलने की अफवाह फैलाकर एडवांस लेने वालों को अब लोग तलाश रहे हैं।

राजनीतिक बयानबाजी के इस दौर में दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं, जिससे प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी माहौल गरमा गया है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *