Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
shalu

कानपुर: शालू को मिली रिहाई

Posted on September 28, 2026September 28, 2026 By Sanchar Times News No Comments on कानपुर: शालू को मिली रिहाई
ससुर की हत्या की साजिश के आरोप में जेल भेजी गई शालू मिनोचा को पुलिस जांच में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर कोर्ट ने 50 हजार रुपये के निजी बंधपत्र पर रिहा करने का आदेश दिया

कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में जेल में बंद उनकी बहू शालू मिनोचा सोमवार शाम 22 दिन बाद जेल से बाहर आ गईं। जेल से रिहा होने के बाद शालू अपने भाई से लिपटकर रो पड़ीं। इसके बाद वह बिना किसी से बातचीत किए कार से लखनऊ स्थित अपने मायके के लिए रवाना हो गईं। उनका बेटा श्रीजय भी लखनऊ में है।

सात सितंबर को भेजी गई थी जेल

विनीत मिनोचा की हत्या की साजिश के आरोप में पुलिस ने सात सितंबर को शालू समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद की विवेचना में पुलिस के सामने उनके पति सुभ्रत की भूमिका से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आए। इसके बाद शालू की रिहाई की प्रक्रिया शुरू की गई।

shalu 1

विवेचक ने कोर्ट में दाखिल की अंतिम रिपोर्ट

सोमवार को कल्याणपुर इंस्पेक्टर एवं विवेचक केशव कुमार तिवारी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार शुक्ला की अदालत में अंतिम रिपोर्ट दाखिल की। विवेचक ने केस डायरी के साथ दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि विवेचना के दौरान शालू मिनोचा के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले। विवेचक ने शालू के न्यायिक अभिरक्षा रिमांड को निरस्त करने का भी अनुरोध किया।

कोर्ट ने क्या कहा?

कोर्ट ने केस डायरी के पर्चा संख्या-17 का अवलोकन किया। इसमें विनीत मिनोचा की हत्या की साजिश रचने और उसे अंजाम दिलाने में उनके बेटे सुभ्रत की भूमिका से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य सामने आने का उल्लेख था। वहीं, शालू के खिलाफ हत्या की साजिश में शामिल होने या हत्या कराने के संबंध में कोई स्वतंत्र और विश्वसनीय साक्ष्य नहीं मिलने की बात कही गई थी। कोर्ट ने यह भी माना कि विवेचना में हत्या की धारा में शालू की नामजदगी की पुष्टि नहीं होती है।

50 हजार रुपये के निजी बंधपत्र पर रिहाई

कोर्ट ने विवेचक के प्रार्थना पत्र को प्रकीर्ण वाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया। इसके साथ ही शालू मिनोचा को 50 हजार रुपये के निजी बंधपत्र पर तत्काल रिहा करने के आदेश दिए गए।

शालू के जेल से बाहर आने के बाद वह अपने भाई के साथ लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित मायके के लिए रवाना हो गईं।

यह भी पढ़ें : यूपी में मिठाई खरीदने से पहले दिखेगी ‘यूज बाई डेट’, 15 अक्टूबर से नई व्यवस्था

Post Views: 50
उत्तर प्रदेश Tags:कानपुर क्राइम न्यूज़, कानपुर समाचार, कानपुर हत्याकांड, कोर्ट का आदेश, क्राइम न्यूज़, पुलिस जांच, विनीत मिनोचा हत्याकांड, शालू मिनोचा, शालू मिनोचा रिहाई, ससुर की हत्या, सुभ्रत मिनोचा, हत्या की साजिश

Post navigation

Previous Post: आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर के बाहर लिखे नारे, FIR के बाद दो कांग्रेस नेता गिरफ्तार
Next Post: उत्तर प्रदेश : EVM पर अखिलेश-मायावती एक सुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया