₹1,789 करोड़ की योजना में स्मार्ट सिग्नल और ऑटोमेटेड ट्रैफिक मॉनिटरिंग
नई दिल्ली। दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए केंद्र सरकार ने ₹1,789.52 करोड़ की लागत वाले Intelligent Traffic Management System को मंजूरी दी है। योजना में स्मार्ट तकनीक के इस्तेमाल से ट्रैफिक प्रबंधन और सड़क सुरक्षा बेहतर करने का लक्ष्य है।
क्या बदलेगा?
प्रस्तावित सिस्टम में एडेप्टिव ट्रैफिक सिग्नल, ऑटोमेटेड इंफोर्समेंट और रियल टाइम ट्रैफिक जानकारी जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।
यह व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से 42 ट्रैफिक कॉरिडोर में लागू की जाएगी। इसका उद्देश्य जाम को नियंत्रित करना, यातायात प्रवाह सुधारना और सड़क सुरक्षा बढ़ाना है।























