Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
shivpal

ओमप्रकाश राजभर जैसे नेता चुनाव जीतकर करते हैं दलाली : शिवपाल यादव

Posted on August 25, 2023 By Chhavi Singh

2022 में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर वर्तमान में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के साथ हैं। वे लगातार समाजवादी पार्टी और उसके नेता अखिलेश यादव पर निशाना साधते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में घोसी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहे हैं। इसको लेकर भी प्रचार जोरों पर है। इन सबके बीच अखिलेश यादव के चाचा और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधा है।

अपने बयान में शिवपाल यादव ने साफ तौर पर कहा कि ओमप्रकाश राजभर जैसे नेता चुनाव जीतकर दलाली करते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सम्मानित राजभर समाज के लोगों से तो हम कहेंगे कि जो यहां से चुनकर जाते हैं, वे वहां पर दलाली करते हैं। इन पर भरोसा नहीं करना चाहिए। जब यादव को राजभर के उस बयान की याद दिलाई गयी जिसमें उन्होंने दावा किया है कि अखिलेश यादव कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे, तो प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सपा नेता ने कहा, ‘‘ये ऐसी ही बात करते हैं, इनकी किसी बात का कोई ठिकाना नहीं है, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के बारे में कुछ दिनों पहले क्या बोल रहे थे।’’

सुभासपा से ही बाहुबली मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्‍बास अंसारी भी मऊ सीट से विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं। शिवपाल सिंह यादव से सपा के पक्ष में मुख्तार अंसारी के भतीजे और गाजीपुर जिले की मोहम्मदाबाद सीट से सपा विधायक सुहेब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी के चुनाव प्रचार में सक्रिय होने के बारे में पूछा गया तो यादव ने कहा कि मुख्तार अंसारी कभी भी समाजवादी पार्टी का हिस्सा नहीं रहे। उन्होंने कहा कि मन्नू अंसारी और उनके पिता (पूर्व विधायक सिगबतुल्लाह अंसारी) समाजवादी पार्टी का हिस्सा पहले भी रहे हैं और अब भी हैं। यादव ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी बड़े अंतर के साथ चुनाव जीत रही है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान को दलबदलू करार देते हुए कहा कि ऐसे लोगों पर जनता को भरोसा नहीं करना चाहिए। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा से चुने गए दारा सिंह चौहान ने पिछले महीने सपा छोड़ दी और विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गये। इस वजह से घोसी में उपचुनाव हो रहा है।

राज्य, उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: …महज 18 वर्ष की उम्र में उनकी सफलता के पीछे उनके परिवार का खासतौर से उनकी मां का पूरा हाथ है
Next Post: बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद सितारों ने जाहिर की खुशी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया