Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
R Praggnanandhaa

…महज 18 वर्ष की उम्र में उनकी सफलता के पीछे उनके परिवार का खासतौर से उनकी मां का पूरा हाथ है

Posted on August 25, 2023 By Chhavi Singh

आर प्रज्ञानंद की मां हर टूर्नामेंट में उनके साथ जाती है। आर प्रज्ञानंद का विदेश में कोई भी टूर्नामेंट हो रहा हो मगर उनकी मां उनके साथ हमेशा होती है। सिर्फ यही नहीं वो अपने बेटे का पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहद ख्याल रखती है। बेटे के लिए खाना बनाने के लिए वो स्टोव और स्टील के बर्तन भी लेकर जाती है।
कहते हैं कि हर सफल व्यक्ति के पीछे एक महिला का हाथ होता है। ये बात बिलकुल सटीक बैठती है भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद के मामले में भी। महज 18 वर्ष की उम्र में उनकी सफलता के पीछे उनके परिवार का खासतौर से उनकी मां का पूरा हाथ है। बालों पर तेल लगाए, माथे पर हल्का सा चंदन लगाने वाले आर प्रज्ञानंद के साथ साथ इन दिनों उनकी मां नागलक्ष्मी की भी चर्चा हो रही है, जो विश्व चैंपियनशिप जैसे अहम मौके पर हर समय अपने बेटे के साथ खड़ी रही। पहली नजर में देखें तो आर प्रज्ञानंद बेहद ही साधारण बच्चा लगता है मगर वास्तव में वो बेहद खास है।

चैस के महारथी और अब छह बार के चैंपियन 31 वर्षीय मैग्रस कार्लसन के खिलाफ जब 18 वर्षीय आर प्रज्ञानंद खेलने उतरे तो हर किसी की निगाहें उन पर टिकी थी। वहीं पूरा भारत आर प्रज्ञानंद की जीत की दुआएं कर रहा था हालांकि किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान आर प्रज्ञानंद और मैग्रस कार्लसन के अलावा चर्चा में भारतीय ग्रैंडमास्टर की मां की भी चर्चा हुई है।

जानकारी के मुताबिक आर प्रज्ञानंद की मां हर टूर्नामेंट में उनके साथ जाती है। आर प्रज्ञानंद का विदेश में कोई भी टूर्नामेंट हो रहा हो मगर उनकी मां उनके साथ हमेशा होती है। सिर्फ यही नहीं वो अपने बेटे का पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहद ख्याल रखती है। बेटे के लिए खाना बनाने के लिए वो स्टोव और स्टील के बर्तन भी लेकर जाती है, जिससे ग्रैंडमास्टर के लिए उनकी पसंद का रसम चावल बना सकें।

नागलक्ष्मी की प्रार्थनाओं, ठोस समर्थन और घर के भोजन ने उनके प्रतिभाशाली बेटे को इन उपलब्धियों तक पहुंचाया है। उनके अथक प्रयासों का ही नतीजा है कि खेलने कूदने की उम्र में जब कई युवा अपने भविष्य के संबंध में सही फैसले लेने में भी असमर्थ होते हैं तब आर प्रज्ञानंद दुनिया भर के दिग्गजों को चेस में चुनौती दे रहे है। प्रज्ञानंद के हर मैच में उनकी मां उनके साथ सपोर्ट सिस्टम की तरह खड़ी होती है। हर मैच में वो अपने बेटे की जीत के लिए प्रार्थना करती है।

एक बार उन्होंने बताया था कि वो मैच के दौरान बस कोने में बैठी रहती है, मगर उनके दिल की धड़कने बेहद तेज होती है। मैच में पसरी शांति के कारण वो डरती हैं कि कहीं उनके दिल की धड़कनों की तेज आवाज को कोई बाहर ना सुन ले।

बीते कुछ दिनों से एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें आर प्रज्ञानंद और उनकी मां दिख रहे है। ये फोटो उस समय की है जब आर प्रज्ञानंद ने फैबियानो कारूआना को हराया था। इस जीत के बाद आर प्रज्ञानंद की मां नागलक्ष्मी अपने बेटे की जीत पर मुस्कुराती दिख रही है। इस फोटो को चेस के दिग्गज गैरी कास्पारोव ने भी ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसकी गौरवान्वित माँ हर कार्यक्रम में मेरे साथ थी, यह एक विशेष प्रकार का समर्थन है।

खेल

Post navigation

Previous Post: बाबूलाल पर केस दर्ज : संकल्प यात्रा में बाबूलाल का बयान अबतक चार मामले दर्ज, भाजपा नेता बोले, डर गयी है हेमंत सरकार
Next Post: ओमप्रकाश राजभर जैसे नेता चुनाव जीतकर करते हैं दलाली : शिवपाल यादव

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया