Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
modi in bengluru

ISRO मुख्यालय जाकर वैज्ञानिकों से पीएम मोदी ने की मुलाकात, कहा-आपने जो कर दिखाया वो हम सभी के लिए प्रेरणा है

Posted on August 26, 2023 By Chhavi Singh

नई दिल्ली: पीएम मोदी शनिवार सुबह ISRO मुख्यालय पहुंचे. इस दौरान उन्होंने वहां ISRO के वैज्ञानिकों के साथ-साथ उस टीम से भी मुलाकात की जिन्होंने मिशन चंद्रयान 3 पर काम किया था. आइये जानते हैं पीएम मोदी ने इस दौरान कौन सी अहम बातें कहीं…

पीएम मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों से कहा कि आपने जो कर दिखाया है वो हम सभी के लिए प्रेरणा है.
चंद्रयान 3 की सफलता के बाद अब पूरा विश्व भारत का लोहा मान रहा है. आज हम विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में सबसे आगे है. मैं आपको बताना चाहता हूं कि जिस जगह पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर लैंड किया है अब से उस जगह को शिवशक्ति प्वाइंट के रूप में जाना जाएगा. ‘शिव-शक्ति’ नाम में ‘शक्ति’ महिला वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, प्रेरणा और सशक्तिकरण से जुड़ा हुआ है. पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता सिर्फ भारत की सफलता नहीं है. ये मानवता की सफलता है. ये उपलब्धि सिर्फ हमारी नहीं है बल्कि ये पूरी दुनिया की है.
इस मिशन की महिला वैज्ञानिकों ने इसकी सफलता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनके योगदान के बिना यह उपलब्धि संभव ही नहीं थी. वे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि मैं अपने देश के वैज्ञानिकों को जिनता सैल्यूट करूं उतना कम है. पीएम मोदी ने कहा कि जिस जगह पर चंद्रयान के पद चिन्ह हैं उसे अब से तिरंगा प्वाइंट के नाम से जाना जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि हमने पहले ही तय किया था कि जब चंद्रयान 3 चांद पर पहुंचेगा, उसके बाद ही हम चंद्रयान 2 और चंद्रयान 3 जिस जगह उतरा था उस जगह को नया नाम देंगे. पीएम मोदी ने आगे कहा कि जिस दिन चंद्रयान 3 चांद पर पहुंचा है, उस दिन यानी 23 अगस्त को अब से नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: दिल्ली : अर्द्धवार्षिक परीक्षा को लेकर स्कूलों के नामांकन की हो जाँच : शिक्षा निदेशालय
Next Post: चंद्रयान-3 के नायकों को संबोधित करते हुए भावुक हुए मोदी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया