Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
dalchini

दालचीनी प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में मददगार

Posted on August 28, 2023 By Sanchar Times News

दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले मसालों में शामिल दालचीनी और उसके सक्रिय घटक प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में मददगार साबित हो सकते हैं। एक ताजा अध्ययन में यह दावा किया गया है।
हैदराबाद में स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद – राष्ट्रीय पोषण संस्थान (आईसीएमआर-एनआईएन) द्वारा किए गए अध्ययन में चूहों को खाने में दालचीनी और उसके सक्रिय घटक.. सिनामाल्डिहाइड और प्रोसायनिडिन बी2. दिए गए और शुरूआती स्तर के प्रोस्टेट कैंसर पर उनका प्रभाव निरोधात्मक रहा।
इस अध्ययन का शीषर्क है ‘प्रोस्टेट कैंसर विकसित होने के खतरे का सामना कर रहे चूहों पर दालचीनी और उसके बायोएक्टिव कंपोनेंट का कीमोप्रिवेंटिव प्रभाव’। यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘कैंसर प्रिवेंशन रिसर्च’ में प्रकाशित हुआ है।
एनआईएन ने एक विज्ञप्ति में कहा है, इस अध्ययन का लक्ष्य कैंसर के खतरे का सामना कर रहे नर चूहों पर दालचीनी और उसके सक्रिय कंपोनेंट के कीमोप्रिवेंटिव प्रभाव का पता लगाना था। इस अध्ययन के तहत वयस्क चूहों में कैंसर होने से पहले उन्हें भोजन के माध्यम से दालचीनी और उसके बायोएक्टिव कंपोनेंट दिए गए। चूहों को 16 सप्ताह तक यह खिलाया गया। यह देखा गया कि दालचीनी या उसके सक्रिय कंपोनेंट का सेवन करने वाले चूहों में से 60-70 प्रतिशत में प्रोस्टेट सामान्य रहा।
एंडोक्रायनोलॉजी विभाग के प्रमुख व अध्ययन का नेतृत्व करने वाली आयशा इस्माइल ने कहा, ‘हमने कीमोप्रिवेंटिव प्रभाव के संभावित तरीके का पता लगाने का प्रयास किया और पाया कि दालचीनी और उसके सक्रिय घटक ऑक्सिडेटिव तनाव को कम कर सकते हैं और प्रोस्टेट ग्रंथि में कैंसर कोशिकाओं के फैलने की गति कम कर सकते हैं।’

Post Views: 2
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: सादा जीवन, उच्च विचार का प्रतीक हैं इसरो की महिला वैज्ञानिक : कंगना रनौत
Next Post: क्या फिर से पहनना पड़ेगा मास्क

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया