Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
pak

ब्रिटिश पाकिस्तानी टिकटॉकर, मां को उम्र कैद

Posted on September 3, 2023 By Sanchar Times News

लंदन। ब्रिटेन में लीसेस्टरशायर की एक अदालत ने दोहरे हत्याकांड के मामले में टिकटॉकर महेक बुखारी और उनकी मां अंसारीन बुखारी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने महेक (24) को न्यूनतम 31 वर्ष और आठ महीने के आजीवन कारावास तथा उनकी मां अंसारीन को न्यूनतम 26 साल और नौ महीने के आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष लीसेस्टर के पास हुई दुर्घटना में साकिब हुसैन और हाशिम इजाजुद्दीन (दोनों 21 वर्षीय) की मौत हो गई थी। पूछताछ से पता चला कि तीन साल से अंसारीन और हुसैन में अवैध संबंध थे। जब अंसारीन बुखारी ने इसे खत्म करने का प्रयास तो हुसैन ने उनके पति के सामने रिश्ते को उजागर और उनके वीडियो साझा करने की धमकी दी। अंसारीन ने हुसैन द्वारा रिश्ते के दौरान खर्च किए गए पैसे वापस करने की पेशकश की और हुसैन के लिए अंसारीन तथा उनकी बेटी से मिलने की व्यवस्था की गई। न्यायाधीश का कहना है कि मामले को ‘नृशंस हत्या’ के रूप में वर्गीकृत करने में अभियोजन पक्ष सही था। पुलिस ने न्यायालय में बताया कि अंसारीन और महेक बुखारी छह अन्य लोगों के साथ हैमिल्टन, लीसेस्टर में एक टेस्को कार पार्क में आयोजित बैठक में पहुंचीं। इसके बाद हुसैन अपनी कार में कार पार्क में पहुंचे जिसे उसका मित्र इजाजुद्दीन चला रहा थे। टक्कर इतनी भीषण थी की हुसैन की कार दो भागों में विभाजित हो गई और उनका इंजन कार से अलग हो गया। उन्होंने बताया कि आग लगने से पहले दोनों पीड़ितों की कई चोटों के कारण मौत हो गई। इंस्पेक्टर मार्क पैरिश ने कहा, ‘यह एक क्रूर और निर्दयी हमला था जिसमें अंतत: दो लोगों की जान चली गई।’ न्यायाधीश टिमोथी स्पेंसर केसी ने कहा,‘अभियोजन पक्ष ने इसे प्रेम, जुनून और जबरन वसूली की कहानी के रूप में वर्गीकृत किया है और वह सही हैं। वह इस मामले को निर्मम हत्या की श्रेणी में रखने में भी सही थे।’
न्यायाधीश ने महेक से कहा, ‘एक प्रभावशाली व्यक्ति के रूप में आपके करियर के दौरान आपकी बेहद प्रसिद्धि ने आपको पूरी तरह से आत्म-मुग्ध बना दिया है।’ उन्होंने कहा कि उनके ‘विकृत मूल्यों’ के कारण उन्हें अपने कायरें के दूसरों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में ‘कोई स्पष्ट जागरूकता’ नहीं है।
न्यायाधीश ने अंसारीन से कहा कि उनकी बेटी के करियर के ‘कथित ग्लैमर’ ने उनका दिमाग घुमा दिया है, क्योंकि वह अक्सर ऑनलाइन पोस्ट में दिखाई देती हैं तथा प्रमोशन और शीश बार के उद्घाटन में भाग लेती हैं। उन्होंने उससे कहा, ‘आप इस समूह में वयस्क हैं और आपको वयस्कों के रूप में व्यवहार करना चाहिए था लेकिन आपने जोखिम के बारे में अपनी समझने योज्ञ चिंता को किसी भी तर्कसंगत निर्णय से वंचित कर दिया।’ इससे पहले दिन की शुरुआत में अदालत ने पीड़ित परिवारों के बयान सुने। इजाजुद्दीन के पिता सकिंदर हयात ने कहा कि उनका बेटा ‘निदरेष’ था। उन्होंने कहा कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि दुर्घटना के बाद प्रतिवादियों ने आपातकालीन सेवाओं को क्यों नहीं बुलाया।

Post Views: 2
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: 2008 से अब तक हुए 16 शिखर-सम्मेलनों में से केवल शुरुआती तीन में ही सभी देशों के राष्ट्राध्यक्षों या शासनाध्यक्षों ने भाग लिया था
Next Post: उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी नीच हरकत : चंद्रशेखर

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया