Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 08 20 151533

रोहतास: पत्नी और साले ने मिलकर युवक को छत से फेंका, कमर टूटी, सिर में गंभीर चोट

Posted on August 20, 2025August 20, 2025 By Sanchar Times News

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

रोहतास जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ससुराल गए एक युवक को उसकी ही पत्नी और साले ने मिलकर छत से नीचे फेंक दिया। यह दर्दनाक घटना अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के कैथी गांव की है। घायल युवक की पहचान चाप गांव निवासी धनजी कुमार के रूप में हुई है, जिसकी कमर टूट गई है और सिर में भी गंभीर चोट आई है। वर्तमान में उसका इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धनजी कुमार की शादी वर्ष 2017 में कैथी गांव की रिंकी देवी से हुई थी। दंपती के तीन बच्चे भी हैं। बताया जा रहा है कि पिछले तीन वर्षों से रिंकी देवी अपने मायके में ही रह रही है। वह पति से झगड़ा कर तीनों बच्चों को लेकर ससुराल लौट गई थी।

धनजी सोमवार को अपनी पत्नी को मनाने और बच्चों को वापस लाने के लिए ससुराल गया था। वहां बातचीत के दौरान फिर से कहासुनी हुई, और मामला धीरे-धीरे हिंसक झगड़े में बदल गया। इसी दौरान, आरोप है कि रिंकी देवी और उसके भाई ने मिलकर पहले धनजी की पिटाई की और फिर उसे घर की छत से नीचे धक्का दे दिया।

रात भर तड़पता रहा घायल, कोई नहीं आया मदद को

धनजी कुमार के मुताबिक, वह पूरी रात गली में घायल अवस्था में पड़ा रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। सुबह मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, तब जाकर अकोढ़ीगोला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और धनजी को एम्बुलेंस से सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। धनजी कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है, और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने यह भी बताया कि दोषियों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इलाके में सनसनी

घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद का इतना खतरनाक रूप लेना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

Post Views: 1
बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम : राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण और दी श्रद्धांजलि
Next Post: सासाराम रेलवे स्टेशन परिसर में दिनदहाड़े मारपीट, वायरल वीडियो से उठा सुरक्षा पर सवाल

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया