Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
khadge

खड़गे ने आगामी 16 सितम्बर को हैदराबाद में सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई है

Posted on September 5, 2023 By Sanchar Times News

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खड़गे ने आगामी 16 सितम्बर को हैदराबाद में नवगठित कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई है और इसके अगले दिन तेलंगाना में ही पार्टी की एक विशाल जनसभा आयोजित होगी। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, कांग्रेस अध्यक्ष ने नई कार्य समिति की पहली बैठक 16 सितम्बर को हैदराबाद में बुलाई है। इसके अगले दिन 17 सितम्बर को विस्तारित कार्य समिति की बैठक होगी। वेणुगोपाल ने बताया कि 17 सितम्बर की शाम हैदराबाद के निकट एक विशाल जनसभा होगी। उन्होंने कहा, ‘तेलंगाना राष्ट्रीय एकता दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर हम हैदराबाद के पास एक विशाल रैली आयोजित करेंगे, जहां हम तेलंगाना के लिए 5 गारंटी की घोषणा करेंगे। इस विशाल रैली के बाद कांग्रेस अध्यक्ष कार्य समिति के सभी सदस्यों, आमंत्रित नेताओं, प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के प्रमुखों और विधायक दल नेताओं के काफिले को तेलंगाना के 119 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक का दौरा करने के लिए हरी झंडी दिखाएंगे।’
उन्होंने कहा, ‘18 सितम्बर को मौजूदा सांसदों के अलावा सभी नेता कार्यकर्ता बैठक करेंगे और सुबह घर-घर जाकर बीआरएस सरकार के खिलाफ आरोपपत्र बांटेंगे। उस दिन दोपहर के भोजन के बाद वे स्थानीय प्रभावशाली लोगों से बातचीत करेंगे। हर निर्वाचन क्षेत्र में महात्मा गांधी, बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के निकट मार्च का समापन होगा।’ माना जा रहा है कि कार्य समिति की बैठक, जनसभा और मार्च के जरिये कांग्रेस तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार अभियान का विधिवत आगाज करेगी। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। कांग्रेस ने गत 20 अगस्त को अपनी नयी कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का गठन किया था जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खरगे के साथ पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं।

Post Views: 2
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: बापू के दिखाए मार्ग से विश्व शांति संभव : मुर्मू
Next Post: कुरान की प्रति जलाए जाने के बाद स्वीडन में झड़पें

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया