Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
trump

ट्रंप पर जासूसी अधिनियम से संबंधित आरोप ‘गैर-अमेरिकी’: रामास्वामी

Posted on September 5, 2023September 5, 2023 By Sanchar Times News

2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन की ओर से खड़े होने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे भारतीय मूल के उद्यमी विवेक रामास्वामी ने कहा कि जासूसी अधिनियम तहत पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लगाया गया आरोप अमेरिका के इतिहास में ‘सबसे गैर-अमेरिकी कानून’ है। 2024 में सत्ता में आने पर ट्रंप को माफ करने की बात कहने वाले 38 वर्षीय रामास्वामी ने एबीसी न्यूज को बताया कि बुरे फैसले और अपराध के बीच अंतर है। रामास्वामी ने कहा, मुझे लगता है कि जिस जासूसी अधिनियम के तहत ट्रंप पर आरोप लगाया गया था, वह हमारे इतिहास में सबसे गैर-अमेरिकी कानून है।
ट्रंप पर अमेरिकी जासूसी अधिनियम के 37 उल्लंघनों का आरोप लगाया गया है। इनमें से 31 गुप्त या अति गोपनीय वर्गीकृत दस्तावेजों से संबंधित हैं। उन पर न्याय में बाधा डालने, साजिश रचने, छुपाने और झूठे बयान देने का भी आरोप लगाया गया है, लेकिन उन्होंने खुद को निदरेष बताया है। हाल के कुछ राष्ट्रीय चुनावों में रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों में दूसरे स्थान पर रहने वाले रामास्वामी ने कहा कि वह इस बात के पक्ष में नहीं हैं कि रिपब्लिकन फ्रंट-रनर को उनके खिलाफ अभियोगों के कारण दौड़ से बाहर कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि देश को त्त्प्रतिशोध से प्रेरित अभियोजन चलाने के बजाय आगे बढ़ने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अपने पूरे अभियान में साथी रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी ट्रंप की प्रशंसा करने वाले रामास्वामी ने कहा कि दोनों के बीच नीतिगत मतभेद हैं।

Post Views: 2
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: कुरान की प्रति जलाए जाने के बाद स्वीडन में झड़पें
Next Post: चीन में साओला तूफान ने मचाई तबाही

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया