Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
dropadi murmu

राष्‍ट्रपति मुर्मु के हाथों झारखंड के दो शिक्षक होंगे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्‍मानित

Posted on September 5, 2023 By Chhavi Singh

रांची। झारखंड के दो शिक्षकों मंगलवार को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्‍मानित किए जाएंगे। इनमें चतरा के मध्य विद्यालय, दीवानखाना के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. एजाजुल हक तथा सैनिक स्कूल, तिलैया के शिक्षक मनोरंजन पाठक हैं।

राष्‍ट्रपति मुर्मु के हाथों मिलेगा पुरस्‍कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रस्तावित कार्यक्रम में शिक्षकों को यह पुरस्कार प्रदान करेंगी।पुरस्कार के रूप में प्रत्येक शिक्षक को 50 हजार रुपये की राशि, सिल्वर मेडल तथा प्रशस्ति पत्र मिलेगा। मो. हक का चयन इस पुरस्कार के लिए झारखंड के सरकारी स्कूलों तथा मनोरंजन पाठक का चयन सैनिक स्कूल के कोटे से हुआ है।

बता दें कि स्कूली शिक्षा में देश भर के 50 शिक्षकों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। वहीं, उच्च शिक्षा से 13 तथा कौशल विकास से 12 शिक्षकों का चयन पूरे देश से हुआ है। इनमें झारखंड से एक भी शिक्षक का चयन नहीं हो पाया।

स्कूली शिक्षा की बात करें तो पुरस्कार के लिए सरकारी स्कूलों के कोटे से दो अन्य शिक्षकों अपग्रेडेड हाईस्कूल गिद्धौर, चतरा के मनोज कुमार चौबे तथा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय वर्मा माइंस, जमशेदपुर की डा. अंजू कुमारी की अनुशंसा भेजी गई थी, लेकिन उनका चयन नहीं हो सका।

देश के 27 सैनिक स्कूलों में मनोरंजन पाठक इकलौते शिक्षक हैंं, जिन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। वह मूल रूप से बिहार के मधेपुरा के रहने वाले हैं।

2002 से सैनिक स्कूल तिलैया में बतौर कंप्यूटर साइंस के शिक्षक के रूप पदस्थापित हैं। बच्चों को शिक्षित करने के साथ चरित्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने के लिए उनका चयन राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए किया गया है।

कोरोना काल में जब स्कूल बंद था, उस समय ऑनलाइन क्लास के जरिए कैडेटों की पढ़ाई और अनुशासन को बेहतर ढंग से बनाए रखने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

ऑनलाइन पढ़ाई के बावजूद कोरोना काल में एनडीए के लिए स्कूल से सबसे ज्यादा कैडेटों का चयन हुआ था। स्कूल के प्रिंसिपल आर सकलानी ने बताया कि इस सम्मान के बाद सैनिक स्कूल के इतिहास में एक नया आयाम जुड़ गया है। पूरा सैनिक स्कूल परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

उधर चतरा के मो. एजाजुल हक सोमवार को सम्मान समारोह के पूर्वाभ्यास में शामिल हुए। एजाजुल हक को यह सम्मान अभिवंचित और उपेक्षित वर्ग के बच्चों में शिक्षा का अलख जगाने को लेकर दिया जा रहा है।

प्रतापपुर के गजवा स्कूल में सेवा के क्रम में गरीब व उपेक्षित बच्चों के लिए उन्होंने रात्रि पाठशाला चलाई थी। इसी प्रकार दीवानखाना राजकीयकृत मध्य विद्यालय में पदस्थापन के बाद पोषक क्षेत्र वादी-ए-इरफां मोहल्ला की भुइयां टोली में स्पेशल क्लासेज चलाते हैं। भुइयां समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

राज्य, झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: झारखंड : सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद सरकारी अस्पतालों में एचआईवी पीड़ित मरीजों का समुचित इलाज और निगरानी नहीं हो रही है
Next Post: संसद के विशेष सत्र पर कांग्रेस की हुई बड़ी बैठक, देश के प्रति पारदर्शी और जिम्मेदार नहीं है सरकार : गौरव गोगोई

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया