Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
gaurav scaled

संसद के विशेष सत्र पर कांग्रेस की हुई बड़ी बैठक, देश के प्रति पारदर्शी और जिम्मेदार नहीं है सरकार : गौरव गोगोई

Posted on September 5, 2023 By Chhavi Singh

कांग्रेस ने 18 सितंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र से पहले मंगलवार को संसदीय रणनीति समूह की बैठक की। बैठक कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर शुरू हुई। बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी समेत अन्य प्रमुख 10 जनपथ पहुंचे। बैठक के बाद कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने बताया कि आज सोनिया गांधी की अध्यक्षता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में हमारी संसदीय रणनीतिक समिति की बैठक हुई। जिसमें हमने उन अहम मुद्दों पर चर्चा की जिनका सामना आज देश कर रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा पर चर्चा हुई।

कांग्रेस सांसद ने बताया कि 18 सितंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है लेकिन बीजेपी ही नहीं बता पा रही है कि सत्र का एजेंडा क्या है। यह सरकार देश के प्रति पारदर्शी और जिम्मेदार नहीं है। हमारा सिद्धांत है कि देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों पर चर्चा और सुझाव देने के लिए तैयार है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि जब कभी विशेष सत्र बुलाया जाता है तो इसके विषय की जानकारी सभी पार्टियों को दी जाती है। एक एजेंडा तय किया जाता है। हम पहली बार देख रहे हैं कि पीएम मोदी और उनके सहयोगियों ने भारत बैठक से ध्यान हटाने के लिए 5 दिवसीय विशेष सत्र की घोषणा की।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस सत्र के दौरान कौन-कौन से मामले उठाए जाएंगे, इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है… आज कांग्रेस पार्टी ने फैसला किया है कि हम इस विशेष सत्र में हिस्सा लेंगे, लेकिन चर्चा जनता के मुद्दों पर होनी चाहिए। जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बीच सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मामलों पर चर्चा हुई है और INDIA गठबंधन नेताओं से भी होगी। हम चाहते हैं कि विशेष सत्र में आर्थिक, राजनीतिक मुद्दों के साथ विदेश नीति और सीमाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि विशेष सत्र में सरकार विपक्ष को साथ लेकर चलेगी। आज की बैठक के बाद हम मुद्दे चुनेंगे और मांग करेंगे कि सदन में खुलकर चर्चा हो।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: राष्‍ट्रपति मुर्मु के हाथों झारखंड के दो शिक्षक होंगे राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्‍मानित
Next Post: युद्ध के बीच जेलेंस्की ने रक्षा मंत्री ओलेक्सी को क्यों किया बर्खास्त, अब इनके हाथों में होगी कमान

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया