Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
u koria

उत्तर कोरिया में 75वीं वर्षगांठ पर चीन और रूस ने दिखाई एकजुटता, त्रिकोणीय तालमेल से दिया दुनिया को ये संदेश

Posted on September 9, 2023 By Sanchar Times News

भारत की अध्यक्षता में एक तरफ दुनिया के 20 ताकतवर देश नई दिल्ली के प्रगति मैदान में जी-20 सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर कोरिया अपना 75वां स्थापना दिवस मना रहा है। जी-20 में शामिल विश्व नेताओं को अपनी ताकत का एहसास कराने के लिए उत्तर कोरिया समेत चीन और रूस ने एकजुटता का प्रदर्शन किया है। उत्तर कोरिया ने अमेरिका से बढ़ते टकराव के बीच रूस और चीन के साथ अपने संबंधों का प्रदर्शन करने की कवायद के रूप में दोनों देशों के प्रतिनिधियों और कलाकारों को अर्द्धसैन्य परेड में आमंत्रित किया। ताकि जी-20 में शामिल हो रहे नेताओं में रूस, चीन और उत्तर कोरिया के त्रिकोणीय गठबंधन के प्रति खौफ पैदा किया जा सके। रूस-चीन और उत्तर कोरिया ने एकजुटता से अपनी ताकत का दुनिया को एहसास कराने का प्रयास किया है।

उत्तर कोरिया के 75वें स्थापना दिवस का जश्न मनाने के लिए राजधानी प्योंगयांग में मध्यरात्रि को हुई परेड में रॉकेट लॉन्चर का प्रदर्शन किया गया। यह परेड ऐसे वक्त में हुई है, जब उम्मीद है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने वहां जाएंगे और इस बैठक में उत्तर कोरिया द्वारा रूस को हथियारों की बिक्री पर बातचीत हो सकती है। चीन ने उत्तर कोरिया की 75वीं वर्षगांठ के जश्न समारोह में उप प्रधानमंत्री लियु गुझोंग के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भेजा है, जबकि रूस से एक सैन्य गीत एवं नृत्य समूह प्योंगयांग पहुंचा है।

दक्षिण कोरियाई मीडिया में अनुमान लगाया गया है कि प्योंगयांग में जश्न समारोह में रूस के सरकारी अधिकारियों की कमी का संबंध किम और पुतिन के बीच शिखर वार्ता के लिए तैयारियों से हो सकता है। पिछले कुछ समय से किम जोंग और पुतिन के बीच नजदीकी बढ़ती जा रही है। अमेरिका को एक महीने के भीतर यह बैठक होने की उम्मीद है। अमेरिकी मीडिया में प्रकाशित कुछ खबरों के अनुसार, यह बैठक अगले सप्ताह तक हो सकती है। उत्तर कोरिया ने रूस जाने की किम की किसी योजना की अभी पुष्टि नहीं की है। उत्तर कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘कोरियल सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने कहा कि किम को वर्षगांठ पर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से पत्र मिले हैं, जिसमें दोनों नेताओं ने कहा है कि उनके देश के उत्तर कोरिया से मजबूत होते संबंध क्षेत्र की शांति एवं स्थिरता में योगदान देंगे।

शनिवार की परेड अर्द्धसैन्य संगठनों और प्योंगयांग की रक्षा कर रहे सार्वजनिक सुरक्षा बलों के इर्दगिर्द केंद्रित रही। तस्वीरों में किम को मुस्कुराते हुए और अपनी छोटी बेटी से बात करते हुए देखा गया। ऐसा कहा जाता है कि उनकी करीब 10 वर्षीय छोटी बेटी का नाम जू ए है। किम नवंबर से बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपनी बेटी को साथ लाते रहे हैं। केसीएनए ने बताया कि किम ने परेड से पहले लियु और चीन के अन्य प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

Post Views: 2
अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: अक्षय कुमार ने बर्थडे पर अनाउंस की ‘वेलकम 3’ का एलान
Next Post: G20 Summit : विश्व भर में मोदी को एक बड़े कूटनीतिज्ञ के रूप में भी स्थापित कर दिया

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया