Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
rever

मुजफ्फरपुर : बागमती में नाव डूबी, 14 बच्चे लापता

Posted on September 15, 2023 By Sanchar Times News

मुजफ्फरपुर। जिले के गायघाट प्रखंड के भटगामा गांव स्थित बागमती नदी में बृहस्पतिवार को सुबह 32 स्कूली छात्रों को ले जा रही एक नाव अनियंत्रित होकर डूब गयी। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से 18 बच्चों को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि 12 से 14 बच्चे लापता बताये गये हैं। जिले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बीच ही हुई इस नाव दुर्घटना की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों के होश उड़ गये।
एसडीआरएफ की टीम के साथ आनन फानन में घटनास्थल पर पहुंचे डीएम प्रणव कुमार सहित कई पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर लगभग एक दर्जन बच्चों के लापता होने की बात कही है। प्रशासन का कहना है कि बच्चों की संख्या को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। बताया जाता है कि हर दिन की तरह गुरुवार को भी भटगामा सहित आसपास के गांवों के बच्चे पढ़ने के लिए नाव पर सवार होकर बलौर हाईस्कूल जा रहे थे। नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसके कारण उसकी रस्सी टूट गई और कई बच्चे नदी में गिर पड़े। इस बीच, पूरी नाव असंतुलित खोकर नदी में डूब गई, जिससे उसपर सवार सभी बच्चे भी नदी में गिर गये। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने लगभग 18 बच्चों को नदी से बाहर निकाला, जबकि 12 से 14 बच्चे लापता बताये गये। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाव पर कितने लोग सवार थे और कितने बच्चे लापताहैं, स्पष्ट रूप से उनकी संख्या की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन ग्रामीणों द्वारा 12 से 14 बच्चों के लापता होने की जानकारी दी गयी है।, उधर मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने ग्रामीणों से पूरी घटना की जानकारी लेते हुए कहा कि लापता बच्चों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। साथ ही उनकी वास्तविक संख्या की जानकारी भी पुख्ता की जा रही है। वहीं, स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि नाव पर क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया गया था।

इस कारण नदी के बीच में पहुंचने पर वो डगमगाने लगी। फिर नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाविक और उसके सहयोगी ने पहले कुछ बच्चों को बचा लिया। इसके बाद स्थानीय लोग भी नदी में कूदे और किसी तरह कुछ बच्चों को बाहर निकाला गया। बाकी बच्चों की तलाश जारी है। वहीं, खबर मिलने के साथअपने बच्चों को खोजते हुए रोते-बिलखते परिजनों का घटनास्थल पर पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया। वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ के साथ जिला प्रशासन और पुलिस के कई अधिकारी भी जमा थे।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: हर सनातनी को सतर्क रहने की जरूरत : मोदी
Next Post: सरकारी स्कूलों में ’मिशन गणित‘ की शुरुआत : आतिशी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया