Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
bokk

Ranchi : पांच लाख बच्चों को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के बार-बार निर्देश के बाद भी अभी तक नहीं मिल सकीं पाठ्यपुस्तक

Posted on September 16, 2023 By Sanchar Times News

रांची : राज्य में सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे लगभग पांच लाख बच्चों को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के बार-बार निर्देश के बाद भी अभी तक पाठ्यपुस्तक नहीं मिल सकीं हैं। इनमें सभी कक्षा के बच्चे शामिल हैं। ई-विद्यावाहिनी पर उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, पुस्तकों के वितरण में गढ़वा, गिरिडीह, रांची, बोकारो तथा पूर्वी सिंहभूम पीछे हैं।

शुक्रवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों तथा जिला शिक्षा अधीक्षकों के साथ हुई समीक्षा बैठक में यह बात सामने आने के बाद राज्य परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने हर हाल में इस माह तक शत-प्रतिशत बच्चों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

हालांकि, अधिकारियों का कहना था कि रिपोर्ट अपडेट नहीं होने से यह आंकड़ा दिख रहा है। ज्यादातर बच्चों को पाठ्यपुस्तकें मिल गई हैं। बैठक में उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन तथा वहां उपलब्ध कराए जा रहे आवश्यक संसाधनों की भी समीक्षा हुई।
समीक्षा में यह बात सामने आई कि कुछ जिलों के विद्यालयों में अभी भी लगभग डेढ़ हजार सीटें रिक्त रह गईं हैं। सबसे अधिक रिक्ति रांची के विद्यालयों में है। वहीं, इसमें दूसरे तथा तीसरे स्थान पर क्रमश: चतरा और खूंटी हैं।

दूसरी तरफ, लोहरदगा, रामगढ़ तथा सिमडेगा में शत-प्रतिशत सीटों पर नामांकन हुआ है। राज्य परियोजना निदेशक ने सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने, शिक्षकों के रिक्त पदों पर दूसरे विद्यालयों के अंग्रेजी में निपुण शिक्षकों को प्रतिनियुक्त करने के निर्देश दिए।

बैठक में यह बात भी सामने आई कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में लक्ष्य के विरुद्ध 82 प्रतिशत तथा झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों मं 76 प्रतिशत नामांकन हुआ।

इसे लेकर सभी जिला पदाधिकारियों से जवाब तलब किया गया। बैठक में मध्याह्न भोजन, जेसीईआरटी, झारखंड एकेडमिक काउंसिल की गतिविधियों की भी समीक्षा हुई। साथ ही शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर निर्धारित प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। सरप्लस शिक्षकों की सूची में त्रूटि को दूर करने के भी निर्देश दिए गए।

Post Views: 2
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: Jharkhand : खेत-खलिहान बने खेल के मैदान, स्टेडियम 20 सालों से महज सपना
Next Post: नवाजुद्दीन को पिक-अप बॉय समझ लिया

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया