Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
football 1

Jharkhand : खेत-खलिहान बने खेल के मैदान, स्टेडियम 20 सालों से महज सपना

Posted on September 16, 2023September 16, 2023 By Chhavi Singh
Spread the love

लोहरदगा : लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड क्षेत्र में एक भी स्टेडियम नहीं होने के कारण खिलाड़ी उत्कृष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।
खिलाड़ियों के लिए खेल स्टेडियम विगत 20 वर्षों से महज एक सपना बनकर रह गया है। खिलाड़ियों के लिए एक भी खेल मैदान नहीं होने के कारण वे खेत-खलिहानों में मैदान बनाकर खेल का अभ्यास करते हैं।
स्टेडियम के अभाव में तेजस्वी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन के लिए अभ्यास नहीं कर पाते हैं। सरकार भले ही खेल को बढ़ावा देने की बात करती हो, पर खिलाड़ियों को मैदान ही नहीं मिलेगा तो खेल का विकास कैसे होगा?

कैरो प्रखंड क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम निर्माण महज एक सपना बना हुआ है। क्षेत्र के लोग स्टेडियम निर्माण का सपना विगत 20 वर्षों से देख रहे हैं।

आज तक सांसद-विधायक व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिसके कारण स्थानीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित नहीं कर पा रहे हैं।

खेल स्टेडियम नहीं होने के कारण प्रखंड में कोई बड़े खेल का आयोजन भी नहीं हो पाता है। विगत कई वर्षों से स्थानीय ग्रामीणों को जनप्रतिनिधि व प्रशासन द्वारा कैरो में मिनी स्टेडियम बनाने का सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।

हालांकि, धरातल पर योजना अभी तक नहीं उतर पाई है। स्टेडियम निर्माण को लेकर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तीन बार स्थल का निरीक्षण किया गया। फिर भी अभी तक आगे की प्रक्रिया नहीं अपनाई गई है।
क्षेत्र की जनता को काफी उम्मीद थी कि स्टेडियम निर्माण होगा, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। यह उम्मीद अब पूरी तरह टूटती नजर आ रही है।

प्रखंड क्षेत्र में एक भी स्टेडियम नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण खिलाड़ियों को खेल का प्रदर्शन व अभ्यास करने का उचित स्थान नहीं मिलता है।
खिलाड़ी जहां-तहां अभ्यास करने को मजबूर रहते हैं। राज्य स्तर पर खेल चुके फुटबॉल खिलाड़ी आशीष भगत का कहना है कि कैरो प्रखंड में स्टेडियम नहीं होने कारण खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पा रहा है।
अगर एक स्टेडियम का निर्माण हो जाए तो खिलाड़ियों का आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। वहीं फुटबाल खिलाड़ी बिक्रम भगत का कहना है कि प्रखंड में खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए एक स्टेडियम का निर्माण अति आवश्यक है।


Spread the love
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: बीच रास्ते में एंबुलेंस खराब होने से गई गर्भवती की जान
Next Post: Ranchi : पांच लाख बच्चों को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के बार-बार निर्देश के बाद भी अभी तक नहीं मिल सकीं पाठ्यपुस्तक

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme