Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
lalan singh

नीतीश के आवास पर ललन सिंह और अशोक चौधरी के बीच कथित तौर पर एक-दूसरे के साथ हुई जुबानी जंग

Posted on September 26, 2023 By Sanchar Times News

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के भीतर लगातार अस्थिरता भी नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार के आवास पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी के बीच कथित तौर पर एक-दूसरे के साथ जुबानी जंग हुई। दोनों नेता सोमवार को विधानसभा प्रभारियों की बैठक में हिस्सा लेने मुख्यमंत्री आवास गये थे। बैठक के बाद, ललन सिंह चौधरी के पास पहुंचे और उनसे पूछा कि वह बार-बार जमुई और बरबीघा क्यों जा रहे हैं, जबकि वह अब इन दोनों स्थानों के प्रभारी नहीं हैं।

इससे दोनों नेताओं के बीच विवाद हो गया और चौधरी ने कथित तौर पर कहा कि वह मुख्यमंत्री के निर्देश पर जमुई और बरबीघा जा रहे थे। उस दौरान नीतीश कुमार मौजूद थे लेकिन वे मामले में हस्तक्षेप किये बिना बैठक कक्ष से बाहर निकल गये। सूत्रों ने बताया कि बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार ने ललन सिंह से चौधरी के उनके क्षेत्र में बार-बार आने की शिकायत की थी। घटना के बाद किसी ने भी इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा है। सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार के समर्थन को देखते हुए चौधरी ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि उनके मन में अशोक चौधरी के प्रति नरम रुख है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में लौटने की अटकलें खारिज कर दिये जाने के बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि अब वह कितना भी नाक भी रगड़ लें, उसका दरवाजा उनके लिए बंद हो चुका है। कुमार ने यहां राजेंद्र नगर इलाके के एक पार्क में आयोजित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह समारोह में यह बात कही, जिसे उनकी सरकार भाजपा के साथ सत्ता साझा करने के समय से ही आयोजित कर रही है। कुमार भाजपा नीत राजग से एक साल पहले अलग हो गये थे। इस समारोह में नीतीश के साथ अन्य लोगों के अलावा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी थे।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: मध्य प्रदेश चुनाव: भाजपा ने तय किए उम्मीदवार
Next Post: घुड़सवारी टीम ने जीता स्वर्ण, एशियाई खेलों में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया