Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
president 1

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना, महिला आरक्षण बना कानून

Posted on September 30, 2023September 30, 2023 By Chhavi Singh

नई दिल्ली। संसद से पारित महिला आरक्षण विधेयक पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके बाद अब यह विधेयक कानून बन गया है। सरकार ने इस संबंध में गजट अधिसूचना भी जारी कर दी है। बता दें कि नारी शक्ति वंदन विधेयक को बृहस्पतिवार को उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के हस्ताक्षर के बाद राष्ट्रपति के पास उनके अनुमोदन के लिए भेजा गया था। महीने की शुरु आत में हुए संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण से सम्बंधित संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा और राज्यसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया था।
सरकार ने महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने के लिए संसद का पांच दिन का विशेष सत्र बुलाया था। सरकार ने अपने मकसद की भनक विपक्ष को नहीं लगने दी थी। 18 सितंबर की रात कैबिनेट की बैठक में यह विषय आया तब विपक्ष को इसकी जानकारी लगी कि सरकार अगले दिन विधेयक ला रही है। इसके बाद 19 सितंबर को सरकार ने लोकसभा में नारी शक्ति वंदन विधेयक पेश किया।

संसद में कब पारित

20 सितम्बर को लोकसभा में पारित
21 सितम्बर को राज्यसभा में पारित

अब विधानसभाओं से पारित कराना होगा

विधानसभाओं में आरक्षण के लिए इसे राज्यों की विधानसभाओं में भेजा जाएगा। इसे लागू होने के लिए देश की 50% विधानसभाओं में पारित कराना जरूरी है।

तीन दशक से लटका था महिला आरक्षण : संसद में महिलाओं के आरक्षण का मामला लगभग 3 दशक से लटका था। यह विषय पहली बार 1974 में महिलाओं की स्थिति का आंकलन करने वाली समिति ने उठाया था। वहीं 2010 में यूपीए सरकार ने राज्यसभा में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण के विधेयक को बहुमत से पारित करा लिया था। हालांकि वह इसे लोकसभा में पारित कराने के लिए नहीं लाई।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: निशानेबाजों ने जीते 2 स्वर्ण, 3 रजत एशियाई खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
Next Post: प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने उठाए प्रभावी कदम

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • Greater Noida Bus Fire: पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2 लाख रुपए
  • Yamuna Expressway Bus Fire: स्लीपर बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत; 20 से ज्यादा ने बचाई जान
  • Ghaziabad Road Rage: इंदिरापुरम में रास्ते से Audi हटाने को कहा तो युवक को पीटा, वीडियो वायरल
  • Congress Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 25 सितंबर को देशभर में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया