Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
bopanna

एशियन गेम्स 2023 में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने जीता टेनिस में गोल्ड मेडल

Posted on September 30, 2023September 30, 2023 By Chhavi Singh

शनिवार को एशियन गेम्स 2023 में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने टेनिस में गोल्ड मेडल जीत लिया। इस दौरान इस जोड़ी ने मिश्रित युगल फाइनल में ताइपे के सुंग हाओ हुआंग और लियांग एन शुओ को परास्त कर अपने नाम गोल्ड मेडल किया।

बोपन्ना और रुतुजा ने फाइनल 2-6, 6-3 से अपने नाम किया। ये मैच एक घंटे 14 मिनट तक चला। इसके साथ ही ये भारत का एशियन गेम्स में 9वां गोल्ड मेडल है।

मिश्रित युगल फाइनल में बोपन्ना ने शुरुआत बेहतरीन सर्विस गेम से की। हालांकि, हुआंग और लियांग ने लगातार दो ब्रेक जीते और अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए 5-1 की बढ़त बनाई। साथ ही उन्होंने पहला सेट 6-2 से जीत लिया। बोपन्ना और रुतुजा ने दूसरे सेट में अच्छा संघर्ष किया। इसके बाद सात गेमों में दोनों टीमों के बीच कोई अंतर नहीं था। भारतीय जोड़ी ने आठवें गेम में निर्णायक ब्रेक के साथ बराबरी की और सेट 6-3 से जीतने के बाद मैच टाई ब्रेक में गया।

निर्णायक गेम में बोपन्ना और रुतुजा ने शुरुआती बढ़त हासिल की और कुछ ही समय में 6-1 की लीड ले ली। चीनी ताइपे की जोड़ी ने वापसी का प्रयास किया लेकिन फायदा नहीं हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने लय बरकरार रखते हुए टाई ब्रेकर 10-4 से अपने नाम किया और इसी के साथ मेडल भी हासिल कर लिया।

खेल

Post navigation

Previous Post: Bihar : राजद नेता के बिगड़े बोल, कहा- लिपस्टिक और बॉब कट वाली महिलाओं को मिलेगा महिला आरक्षण का लाभ
Next Post: अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान पर BJP का हमला, कहा- यह उनकी छोटी मानसिकता की पहचान

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया