Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
pm modi

तेलंगाना : PM ने 13500 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी

Posted on October 1, 2023 By Chhavi Singh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में रविवार को महबूबनगर में 13500 करोड रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं के आधारशिला रखी है। इस दौरान उन्होंने एक रैली को भी संबोधित किया है।
इस रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं से युवाओं के लिए विकास के नए अवसर खुलेंगे। वही व्यापार को भी बड़े स्तर पर बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि देशभर में त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। राज्य में शुरू की गई विकास परियोजनाएं बिजनेस को भी बेहद बढ़ावा देगी। देश के कई अहम कॉरिडोर तेलंगाना से होकर ही निकलेंगे।

गोदरेज भाई की तेलंगाना में अगली कुछ महीनो में विधानसभा चुनाव होने हैं। अपनी तेलंगाना यात्रा से पहले शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर प्रधानमंत्री ने कहा था कि तेलंगाना के लोग बीआरएस के कमजोर शासन से थक चुके हैं।

सोशल मीडिया पर उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के प्रति भी जनता को विश्वास है। साथ ही उन्होंने बताया था कि 1 अक्टूबर को महबूबनगर में तेलंगाना इकाई की रैली को वह संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने नागपुर-विजयवाड़ा आर्थिक गलियारे से संबंधित महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी, भारतमाला परियोजना के तहत विकसित हैदराबाद-विशाखापत्तनम गलियारे से संबंधित सड़क परियोजना का लोकार्पण किया, प्रमुख तेल और गैस पाइपलाइन परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित की और साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हैदराबाद (काचीगुडा)-रायचूर ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रधानमंत्री ने जिन प्रमुख सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी, उनमें 108 किलोमीटर लंबा वारंगल से राष्ट्रीय राजमार्ग-163जी के खम्मम खंड तक फोर लेन एक्सेस नियंत्रित ग्रीनफील्ड राजमार्ग और 90 किमी लंबा फोर लेन एक्सेस नियंत्रित ग्रीनफील्ड राजमार्ग शामिल हैं। इन सड़क परियोजनाओं को कुल लगभग 6400 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। परियोजनाओं से वारंगल और खम्मम के बीच यात्रा की दूरी लगभग 14 किलोमीटर और खम्मम तथा विजयवाड़ा के बीच लगभग 27 किलोमीटर कम हो जाएगी।

प्रधानमंत्री ने एनएच-365बीबी पर सूर्यापेट से खम्मम के बीच चार लेन वाले 59 किमी लंबे खंड को भी राष्ट्र को समर्पित किया। यह परियोजना लगभग 2,460 करोड़ रुपये की लागत से बनायी गयी है और यह हैदराबाद-विशाखापत्तनम कॉरिडोर का एक हिस्सा है। इसे भारतमाला परियोजना के तहत विकसित किया गया है। यह खम्मम जिले और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों को बेहतर कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री ने 37 किलोमीटर लंबी जक्लेर-कृष्णा नई रेलवे लाइन का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कृष्णा स्टेशन से हैदराबाद (काचीगुडा)-रायचूर-हैदराबाद (काचीगुडा) के बीच पहली ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह ट्रेन सेवा तेलंगाना के हैदराबाद, रंगारेड्डी, महबूबनगर, नारायणपेट जिलों को कर्नाटक के रायचूर जिले से जोड़ेगी। मोदी ने इस दौरान हसन-चेरलापल्ली एलपीजी पाइपलाइन परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने कृष्णापट्टनम से हैदराबाद (मलकापुर) तक भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की बहु-उत्पादक पेट्रोलियम पाइपलाइन की आधारशिला भी रखी। प्रधानमंत्री ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के पांच नये भवन, यानी स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स, गणित एवं सांख्यिकी विद्यालय, प्रबंधन अध्ययन स्कूल, व्याख्यान कक्ष परिसर-तृतीय और सरोजिनी नायडू स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड कम्युनिकेशन (एनेक्सी) का भी उद्घाटन किया।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: एशियन गेम्स 2023 : बॉक्सर निखत जरीन सेमीफाइनल में हारीं, ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल
Next Post: अविनाश मुकुंद सेबल ने नेशनल रिकॉर्ड बनाकर पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में गोल्ड मेडल जीतने में सफल

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया