Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
nikhat

एशियन गेम्स 2023 : बॉक्सर निखत जरीन सेमीफाइनल में हारीं, ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल

Posted on October 1, 2023 By Chhavi Singh

एशियन गेम्स 2023 में रविवार को भारत को बड़ा झटका लगा है। भारतीय फैंस को उम्मीद थी कि बॉक्सर निखत जरीन एशियन गेम्स में इस बार गोल्ड मेडल जीत कर स्वदेश लौटेंगी। हालांकि भारतीय बॉक्सर निखत जरीन सेमीफाइनल में हार गई है।

सेमीफाइनल में निखत को मिली इस हार के साथ ही भारत की बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद ही भी खत्म हो गई है। बता दें कि 50 किलोग्राम कैटेगरी में निखत जरीन को थाईलैंड की बॉक्सर से हार का सामना करना पड़ा है। दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। हालांकि भारतीय दिग्गज निकट जरीन को दो-तीन से हार का सामना करना पड़ा, जिससे एशियन गेम्स में भारत के गोल्ड मेडल जीतने का सपना भी टूट गया। सेमीफाइनल में हारने के बाद निखत जरीन ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रही हैं। एशियन गेम्स 2023 में भारत का यह 43वां मेडल है। सेमीफाइनल मुकाबले में पहले दो राउंड में निखत अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में असफल रही।

शुरुआती दो मुकाबले में निखत पिछड़ी रही लेकिन तीसरे और चौथे राउंड में उन्होंने मैच में वापसी की। हालांकि दो राउंड में वापसी करने के बाद भी वह इस सेमीफाइनल मुकाबले को जीत नहीं पाई। अंतिम मुकाबले उनके लिए काफी भारी साबित हुआ। अंतिम राउंड में थाईलैंड की मुक्केबाज भारतीय स्तर के खिलाफ अच्छे शॉट लगाने में सफल रही। बता दें कि शुक्रवार को वर्ल्ड चैंपियन निखत जारीन ने क्वार्टरफाइनल मैच में जॉर्डन की हनान नासर को मात देकर सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही निखत जरीन ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भी अपना कोटा पक्का कर लिया था। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में निखत जरीन ने शुरुआत से ही आक्रामक रही। वहीं पूरे टूर्नामेंट के दौरान वर्ल्ड चैंपियन ने 3 मिनट के राउंड में 53 सेकंड पहले ही अपने विपक्षियों को हराने में सफलता हासिल की।

खेल

Post navigation

Previous Post: प्रधानमंत्री मोदी ने बिलासपुर में परिवर्तन महासंकल्प रैली को किया संबोधित
Next Post: तेलंगाना : PM ने 13500 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया