Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
pm

पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम के. चंद्रशेखर राव पर जमकर निशाना साधा

Posted on October 3, 2023 By Chhavi Singh

मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी तेलंगाना के दौरे पर थे, जहां उन्होंने निजामाबाद में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया. यहां पीएम रोड शो किया और एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम के. चंद्रशेखर राव पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने खुलासा किया कि केसीआर एनडीए में शामिल होना चाहते थे, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया था.

पीएम मोदी ने कहा, “जब हैदराबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटें जीती, तो केसीआर को समर्थन की जरूरत पड़ी. इस चुनाव से पहले वे एयरपोर्ट पर मेरा स्वागत करने आते थे लेकिन बाद में अचानक उन्होंने ऐसा करना बंद कर दिया. हैदराबाद नगर निगम चुनाव के बाद केसीआर मुझसे दिल्ली में मिलने आए और कहा कि वे एनडीए में शामिल होना चाहते हैं. उन्होंने मुझसे उन्हें समर्थन देने के लिए कहा. मैंने केसीआर को कहा कि आपके कारनामे ऐसे हैं कि मोदी आपके साथ नहीं जुड़ सकता है.”
उन्होंने कहा, “मैंने कहा कि हमें विपक्ष में बैठना मंजूर है लेकिन हम केसीआर का समर्थन नहीं करेंगे, हमारे कार्यकर्ताओं पर भले वो जुल्म कर लें, हर जुल्म हम सहेंगे लेकिन उनका समर्थन नहीं करेंगे, हम तेलंगाना की जनता के साथ दगा नहीं करेंगे.”

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “तेलंगाना वो राज्य है जिसने देश के विकास में हमेशा अपना योगदान दिया है. तेलंगाना में चारों तरफ टैलेंट ही टेलैंट है. केंद्र सरकार में रहते हुए हम तेलंगाना के लिए जितना कर सकते हैं, वो हम लगातार कर रहे हैं.”
उन्होंने कहा, “आपको निज़ाम का शासन तो याद होगा. देश तो आज़ाद हो गया लेकिन हैदराबाद और अन्य क्षेत्र आज़ाद नहीं हुए थे. एक गुजराती बेटा सरदार वल्लभभाई पटेल ने ताकत दिखाई और आपकी आजादी सुनिश्चित की. आज दूसरा गुजराती बेटा आपकी समृद्धि, विकास और शिक्षा के लिए आया है.”
इस दौरान महिला आरक्षण बिल को लेकर पीएम मोदी ने ‘इंडिया’ अलायंस को घेरा. उन्होंने कहा, “कुछ दिन पहले संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास हो गया है. कांग्रेस और उसके INDI गठबंधन 30 साल से उसे रोक कर बैठे थे. उनको किसी की परवाह नहीं थी. लेकिन इस बार सारे घमंडिया लोगों को संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का मजबूरी से समर्थन करना पड़ा.”

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: Travel Trip: अंडमान में घूमने की खूबसूरत जगहें, हसीन वादियों में बिताएं रोमांटिक पल
Next Post: झारखंड में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से विभिन्न हादसों में कम से कम आठ लोगों की मौत

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार
  • जमुई नाबालिग बदसलूकी मामले में 3 हिरासत में, 4 की तलाश; SIT जांच में जुटी
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया