Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंपर्यटन
andman

Travel Trip: अंडमान में घूमने की खूबसूरत जगहें, हसीन वादियों में बिताएं रोमांटिक पल

Posted on October 3, 2023 By Chhavi Singh

भारत में अपने ऐतिहासिक इमारतों और प्राकृतिक नजारों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। भारत देश दुनियाभर के लोगों को कई खूबसूरत पहाड़ों और समुद्री जगहों की वजह से आकर्षित करता है। अगर पानी के किनारे बसी जगहों की बात करें तो आइलैंड जैसी जगहें भी लोगों को खूब भाती हैं। हालांकि अगर आइलैंड का नाम आते ही आपके दिमाग में मालदीव का ख्याल आता है, तो बता दें कि भारत में स्थिति अंडमान-निकोबार भी कम नहीं है।

अंडमान-निकोबार बिलकुल मालदीव की तरह दिखता है। साथ ही यह लोगों का फेवरेट स्पॉट भी बन चुका है। जहां मालदीव में घूमने के लिए कपल्स लाखों रुपए खर्च कर देते हैं। तो वहीं अंडमान में घूमने का खर्च बहुत कम आता है। ऐसे में अगर आप भी सस्ते में ट्रिप प्लान करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अंडमान एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको यहां पर आने वाले कुछ खर्चों के बारे में बताने जा रहे हैं।

बता दें कि अंडमान में करीब 300 द्वीप हैं। यह द्वीप हजारों साल पुराने हैं। यहां पर जारवा, सेंटिनली, ग्रेट अंडमानी, ओन्गे जैसी जनजातियों के लोग रहते हैं। 18वीं शताब्दी में अंग्रेजों के अलावा जापान और भारत के लोगों के आने तक लोग प्राचीन समय से ही इन द्वीपों में निवास कर रहे हैं। द्वीपों की भूमि बांग्लादेश के शरणार्थियों को भी रहने के लिए दी गई थी। वहीं अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर वर्तमान में भी वैसी की वैसी है। यहां पर आपको ना तो आकर्षक मॉल मिलेंगे और ना ही मल्टीप्लेक्स थियेटर मिलेंगे। अंडमान में रहने वाले लोग आज भी वेस्टर्न कल्चर से कोसों दूर हैं।

अंडमान में घूमने की खूबसूरत जगहें

अंडमान में हैवलॉक आइलैंड देख आपका मन झूम उठेगा। यह एक फेमस स्थान हैं। हैवलॉक आइलैंड कोरल रीफ, नीले रंग के समुद्र तटों, घने जंगलों और खूबसूरत नजारों से घिरा है। इसके अलावा यहां पर रॉस आइलैंड और नील आइलैंड जैसे खूबसूरत आइलैंड हैं। आपको रॉस और स्मिथ आइलैंड में चुने पत्थर की गुफाओं के साथ ही कई तरह की गुफाएं भी देखने को मिलेंगी। यहां पर आपको सी फूड खाने के लिए मिलेगा। अंडमान के फेवरेट फूड की बात करें तो उत्तर भारतीय, बंगाली और तमिल डिशेज ज्यादा मिलेंगी। पोर्ट ब्लेयर के कई रेस्तरां में कई तरह की फिश और केकड़े की डिशेज सर्व की जाती हैं।

अंडमान के लिए चार दिन का ट्रिप

पहला दिन: पोर्ट ब्लेयर (सेलुलर जेल या रॉस द्वीप) में बिता सकते हैं।

दूसरा दिन: सुबह फेरी से हैवलॉक द्वीप के लिए निकले और पूरे दिन मजा ले सकते हैं।

तीसरे दिन: शाम को हैवलॉक द्वीप से पोर्ट ब्लेयर तक जा सकते हैं।

चौथे दिन: पोर्ट ब्लेयर जा सकते हैं।

छह दिन का ट्रिप प्लान

पहला दिन: पोर्ट ब्लेयर (सेलुलर जेल / रॉस द्वीप) के लिए जा सकते हैं।

दूसरे दिन: सुबह जॉली बॉय द्वीप, शाम को चिड़िया टापू या रॉस आइलैंड जा सकते हैं।

तीसरा और चौथा दिन: दो दिन हैवलॉक द्वीप में बिता सकते हैं।

पांचवा दिन: हैवलॉक द्वीप से पोर्ट ब्लेयर तक जा सकते हैं।

छठे दिन: पोर्ट ब्लेयर से अपने डेस्टिनेशन के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप कहीं और घूमना चाहते हैं, तो उसे भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। ​

ट्रिप का खर्च

ऐसे में अगर आप भी दिल्ली से अंडमान जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपका एक तरफ का टिकट 7- 10 हजार के बीच पड़ेगा। आप अगर कुछ महीने पहले टिकट बुक करते हैं, तो आपका टिकट थोड़ा सस्ता पड़ सकता है। अंडमान में 4-5 दिन रुकने के लिए आप कम बजट वाला होटल, घूमने आदि के लिए रिक्शा, खाने के लिए लोकल चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं। इस सबको मिलाकर आपका कुछ खर्चा 20-25 हजार रुपए तक मिलेगा। इसके अलावा यहां पर आप एक्टिविटीज में शामिल हो सकते हैं।

ऐसे पहुंचे अंडमान-निकोबार

अंडमान जाने के लिए आप दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरु से हवाई यात्रा कर पोर्ट ब्लेयर पहुंच सकते हैं। फिर पोर्ट ब्लेयर से पानी के जहाज की मदद से अंडमान पहुंच जाएंगे। वहीं अगर आप समय की बचत करना चाहते हैं, तो सिविल एविएशन सेक्टर की अनुमति से प्राइवेट एयरलाइंस से अंडमान सस्ते पैकेज में भी पहुंच सकते हैं।

पर्यटन

Post navigation

Previous Post: 6 दिन और जेल में रहना होगा चंद्रबाबू नायडू को, नौ अक्टूबर तक सुप्रीम कोर्ट में टली सुनवाई
Next Post: पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम के. चंद्रशेखर राव पर जमकर निशाना साधा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया