Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
ranchi 3

रांचीः युवा कांग्रेस का मिलन समारोह, जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया का नारा किया गया बुलंद

Posted on October 9, 2023 By Chhavi Singh


रांचीः झारखंड युवा कांग्रेस का मिलन समारोह गीतांजलि बैंक्वेट हॉल, मोरहाबादी में आयोजित किया गया. इसमें कांग्रेस महासचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इनके अवावा, AICC सचिव सह भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अलावरु, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक अनूप सिंह, दीपिका पांडे सिंह, प्रदीप यादव पूर्व विधायक ममता देवी गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद युवा आयोग के अध्यक्ष कुमार गौरव, बाल आयोग के सदस्य उज्जवल प्रकाश तिवारी और झारखंड युवा कांग्रेस के सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उपस्थित रहे.

इस मिलन समारोह का उद्देश्य वर्तमान और पूर्व जिलाध्यक्षों,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों को संवाद के लिए एक मंच पर लाना था. कार्यक्रम में सभी 24 जिलों के कार्यकर्ता शामिल हुए. इस मौके पर अविनाश पांडे ने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के लिए ईमानदारीपूर्वक काम करें. यह समय काफी कठिन है. कोई अगर विधायक बना हो, सांसद बना हो, मंत्री बना हो तो यह युवा कांग्रेस की ही देन है. जिसे पद नहीं भी मिला वह कार्य करते रहें, आज न कल उन्हें भी जरूर पद मिलेगा.

इस मौके पर विधायक अनूप सिंह ने कहा कि मैं भी यूथ कांग्रेस का प्रेसिडेंट था, क्योंकि युवा राजनीति यही से शुरू होती है. जितने भी प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं, वह यूथ कांग्रेस से ही रहे हैं. मैं खुद भी 7 सालों तक यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष रहा हूं. अपने युवा काल में जो हम काम करते हैं, उसको दिखाना जरूरी होता है.

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज ने जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया का नारा बुलंद किया. कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी देश के उभरते नेता में शामिल होने जा रहे हैं. जिसका डर भाजपा को सता रहा है. उनकी लोकप्रियता से भाजपा वाले बौखला गए हैं. उन्होंने कहा देश में तानाशाही सरकार है. देश के युवाओं ने बदलाव करने को लेकर ठान लिया है. नौजवान, किसान और महिलाएं त्रस्त हैं. इस सरकार में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है. उन्होंने कहा इस कार्यक्रम में कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं और नए कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने के लिए यह मिलन सम्मेलन किया गया है.

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: वर्ल्ड कप 2023 : भारत ने कंगारूओं को 6 विकेट से हरा दिया, शानदार आगाज
Next Post: सीएम ने किया ‘रीसाइक्लिंग’ संयंत्र का उद्घाटन

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया