Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंछत्तीसगढ़
bhpesh

कांग्रेस की अहम बैठक में कैंडी क्रश खेलते हुए दिखे CM भूपेश बघेल, BJP ने कसा तंज, बघेल बोले- खेलता रहूंगा

Posted on October 11, 2023 By Chhavi Singh

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उसके नेता अमित मालवीय की एक्स पोस्ट पर पलटवार किया, जिसमें उन्होंने सीएम को चुनाव-संबंधी पार्टी की बैठक के दौरान ‘कैंडी क्रश’ खेलते हुए दिखाया था। अपने पलटवार में भूपेश बघेल ने कहा कि पहले भाजपा को ऐतराज़ था कि मैं गेड़ी क्यों चढ़ता हूं, भौंरा क्यों चलाता हूं, गिल्ली डंडा क्यों खेलता हूं, प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक क्यों हो रहे हैं? उन्होंने कहा कि कल एक बैठक से पहले फ़ोटो मिल गई जिसमें मैं कैंडी क्रश खेल रहा हूं। अब भाजपा को उस पर ऐतराज़ है। दरअसल उनको मेरे होने पर ही ऐतराज़ है। पर यह तो छत्तीसगढ़ के लोग हैं जो तय करते हैं कि कौन रहेगा कौन नहीं रहेगा।

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि मैं गेड़ी भी चढूंगा, गिल्ली डंडा भी खेलूंगा। कैंडी क्रश भी मेरा फेवरेट है। ठीक ठाक लेवल पार कर लिया हूँ, वो भी जारी रहेगा। बाकि छत्तीसगढ़ को पता है कि किसे आशीर्वाद देना है। सीएम की कैंडी क्रश खेलते हुए तस्वीर पर बीजेपी नेता मालवीय ने बघेल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता जानते हैं कि उनकी सरकार वापस नहीं आएगी। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी निश्चिंत हैं, उन्हें पता है कि कितना भी संघर्ष कर लें, सरकार नहीं आएगी। शायद इसीलिए उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी चयन से जुड़ी बैठक पर ध्यान देने की बजाय CANDY CRUSH खेलना उचित समझा।

आपको बता दें कि आदिवासी मतदाताओं के प्रभुत्व वाले छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव दो चरणों में होगा और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को घोषणा की। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ, आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू हो जाती है। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा, हालांकि आप, हमार राज, अनुभवी आदिवासी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम द्वारा नव स्थापित संगठन और सर्व आदि दल (एसएडी) जैसे कुछ नए शामिल हुए हैं, जिसका उद्देश्य गठबंधन बनाना है। अल्पसंख्यकों और आदिवासियों का प्रभाव, कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में परिणाम को प्रभावित कर सकता है।

छत्तीसगढ़

Post navigation

Previous Post: चुनाव के समय विपक्षियों को आती है जाति की याद, बाकी साढ़े चार साल सोता रहता है विपक्ष : CM Yogi
Next Post: मुमकिन है आर्थराइटिस का इलाज

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
  • जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की
  • UP Election 2027: लखनऊ में ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर, अखिलेश यादव पर निशाना
  • Ritesh Pandey Extortion Case: भोजपुरी सिंगर से 10 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी
  • Asian Games 2026: भारत का शानदार प्रदर्शन, शूटिंग में 3 और मेडल; कबड्डी में जापान को 49-23 से हराया

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया