Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
rohit

र्वल्डकप : रोहित के रिकॉर्डतोड़ शतक से जीता भारत

Posted on October 12, 2023October 12, 2023 By Chhavi Singh

जसप्रीत बुमराह की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा की रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी से भारत ने वनडे वि कप के मैच में बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। भारत की यह लगातार दूसरी जीत है और वह इस जीत से नेट रन रेट के आधार पर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (80) और अजमतुल्लाह ओमरजई (62) की पारियों से आठ विकेट पर 272 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारत ने कप्तान रोहित शर्मा (131 रन), विराट कोहली (55 रन नाबाद), ईशान किशन 47 रन और श्रेयस अय्यर (25 रन नाबाद) की पारियों से 35 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अफगानिस्तान के लिए दोनों विकेट राशिद खान ने लिए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके वहीं हार्दिक पांड्या ने दो जबकि कुलदीप यादव और शादरुल ठाकुर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

रोहित शर्मा शुरुआत में ही आक्रामक तेवर अपनाते हुए फजलहक फारुकी पर टूट पड़े। उन्होंने फारुकी के पहले चार ओवर में पांच चौके और दो छक्के जड़ डाले। रोहित के आक्रामक तेवरों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब भारतीय टीम ने 12वें ओवर में रनों का शतक पूरा किया तो इसमें ईशान किशन का योगदान महज 14 रन का था। इस दौरान रोहित ने नवीन उल हक पर चौका जड़कर 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद 85 मीटर लंबा छक्का लगाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित ने 18वें ओवर में मोहम्मद नबी के चौका और एक रन लेकर 63 गेंद में अपना शतक पूरा किया। वि कप में रोहित का यह रिकॉर्ड सातवां शतक है। वनडे वि कप में भारतीय बल्लेबाजों में यह सबसे तेज शतक है।

राशिद खान ने 19वें ओवर में ईशान किशन को आउट कर अफगानिस्तान को पहली सफलता दिलायी। किशन ने 47 गेंद की पारी में पांच चौके और दो छक्के जड़े। कोहली के क्रीज पर आते ही अफगान कप्तान शाहिदी ने गेंद नवीन को थमा दी और दर्शक कोहली कोहली का नारा लगाने लगे। कोहली और नवीन के बीच आईपीएल के बीते सत्र में विवाद हुआ था। कोहली और नवीन हालांकि बाद में एक दूसरे से बातचीत करते दिखे। भारतीय टीम का स्कोर 25वें ओवर 200 के पार पहुंचा। अगले ओवर में राशिद ने रोहित को बोल्ड कर अफगानिस्तान को बड़ी सफलता दिलायी। कोहली ने 55 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 35वें ओवर की अंतिम गेंद पर कोहली ने चौका जड़कर भारत को जीत दिला दी।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जदरान (22) और रहमानुल्लाह गुरबाज (21) ने पहले विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी की। बुमराह ने जदरान को विकेटकीपर लोकेश राहुल के हाथों कैच कराकर इस साझेदारी को पनपने नहीं दिया। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने 13वें ओवर में गुरबाज तो शादरुल ने 14वें ओवर में रहमत शाह (16) को पगबाधा आउट कर अफगानिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 63 रन से तीन विकेट पर 63 रन कर दिया।
ओमरजई ने 32वें ओवर में 62 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद अगले ओवर में शाहिदी के साथ शतकीय साझेदारी पूरी की। अफगानिस्तान के कप्तान ने भी इसके बाद हार्दिक पर चौके से 58 गेंद में अपना पचासा पूरा किया। हार्दिक ने हालांकि ओमरजई को बोल्ड कर चौथे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी को तोड़ा। अफगानिस्तान ने 37वें ओवर में 200 रन पूरे किए। शाहिदी ने शादरुल और सिराज पर चौके जड़े लेकिन कुलदीप ने उन्हें पगबाधा कर मैच में भारत की वापसी करायी। बुमराह ने नजीबुल्लाह जदरान (दो) और मोहम्मद नबी (19) को चलता कर टीम को दोहरी सफलता दिलायी। मुजीब उर रहमान (नाबाद 10), राशिद खान (16) और नवीन उल हक (नाबाद नौ) ने इसके बाद टीम को 270 के स्कोर के पार ले जाने में सफल रहे।

खेल

Post navigation

Previous Post: फिल्म ‘छावा’ के लिए विक्की कौशल ने 12 किलो वजन बढ़ाया
Next Post: अमेरिका ने हथियारों का जखीरा पहुंचाया इजराइल

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • बैंक हड़ताल में SBI ग्राहकों को राहत
  • एशियन गेम्स 2026 : भारत ने जीता कबड्डी गोल्ड
  • सिपाही दंपती ने बचाई 5 लोगों की जान
  • नए उत्तर प्रदेश के विकास पर सरकार का जोर
  • सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं, ये भी बढ़ाते हैं दिल की बीमारी का खतरा

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया