Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
ec 1

चुनावी राज्यों में कई अफसर इधर से उधर

Posted on October 12, 2023 By Chhavi Singh

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने काम में ढिलाई को लेकर पांच चुनावी राज्यों में कई शीर्ष पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का बुधवार को तबादला करने का आदेश दिया। इनमें 25 पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षक, नौ जिलाधिकारी (डीएम) और चार सचिव व विशेष सचिव शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक, एक समीक्षा के दौरान आयोग ने पाया कि कुछ अधिकारियों का प्रदर्शन ‘असंतोषजनक’ था और मतदान के लिए पल्रोभन देने को लेकर शराब की अवैध आपूर्ति जैसे विभिन्न मामलों को लेकर उनका रुख गंभीर नहीं था। आयोग ने स्थानांतरित किए गए अधिकारियों से कहा है कि वे अपना प्रभार तत्काल संबंधित कनिष्ठ अधिकारियों को सौंप दें। आयोग ने संबंधित राज्य सरकारों को भी आदेश दिया है कि वे बृहस्पतिवार शाम तक अधिकारियों की एक सूची भेजें जिन्हें स्थानांतरित किए गए अफसरों के स्थान पर नियुक्त किया जा सके। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में सात से 30 नवम्बर के बीच विधानसभा चुनाव होने हैं और मतगणना तीन दिसंबर को होगी। इन पांच राज्यों में अपनी समीक्षा बैठकों के दौरान, आयोग ने प्रवर्तन एजेंसियों और जिला प्रशासनों को चुनावी प्रक्रिया के दौरान पल्रोभन के लिए चीज़ों के वितरण को लेकर निगरानी बढाने और इसे कतई बर्दाश्त नहीं करने का निर्देश दिया था।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने चुनावों की घोषणा के दौरान प्रेस वार्ता में कहा था, आयोग ने निर्देश दिया है कि शराब, नकदी, नशीले पदार्थ और मुफ्त वस्तुओं की आवाजाही और वितरण बंद कर दिया जाना चाहिए। स्वतंत्र, निष्पक्ष और पल्रोभन मुक्त चुनाव के लिए हमारी ये चार सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। आयोग से मिली जानकारी के हवाले से सूत्रों ने बताया कि हरियाणा और पंजाब से अवैध शराब हनुमानगढ़, चुरु, झुनझुनू और अलवर जिलों से राजस्थान में प्रवेश करती है ताकि उसकी आपूर्ति राज्य के अंदरुनी जिलों में की जा सके। साथ में गुजरात से भी शराब आती है। इन संवेदनशील जिलों में अधिकारियों के प्रदर्शन का आकलन करने के बाद आयोग ने राजस्थान में हनुमानगढ़, चूरू और भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और अलवर जिला चुनाव अधिकारी (डीईओ) के तबादले का आदेश दिया है। इसी तरह, तेलंगाना में समीक्षा बैठक के दौरान, आयोग ने कहा कि कई गैर-कैडर अधिकारियों को जिला प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है, जबकि प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं के अधिकारियों को गैर-महत्वपूर्ण तैनाती दी गई है। आयोग ने अब राज्य के 13 एसपी और पुलिस आयुक्त के तबादलों का आदेश दिया है। तेलंगाना में स्थानांतरित किए गए 13 पुलिस अधिकारियों में से नौ गैर-कैडर पुलिस अफसर हैं।
हैदराबाद, वारंगल और निज़ामाबाद के पुलिस आयुक्तों का तबादला कर दिया गया है। प्रदर्शन और प्रासंगिक सूचनाओं का आकलन करने के बाद, तेलंगाना में रंगारेड्डी, मेडचल मलकाजगिरि, यदाद्री भुवनगिरी, निर्मल जिलों के डीईओ को भी स्थानांतरित कर दिया गया है।
सूत्रों ने कहा कि तेलंगाना में मुनुगोडे विधानसभा सीट पर हाल में हुए उपचुनाव के दौरान धनबल के दुरुपयोग की बड़े पैमाने पर शिकायतें मिली थीं। आयोग ने तेलंगाना में परिवहन सचिव, निषेध और आबकारी निदेशक और वाणिज्यिक कर आयुक्त को हटाने का भी आदेश दिया। तेलंगाना सरकार को चुनाव के दौरान अधिक कार्य को देखते हुए आबकारी और वाणिज्यिक कर विभाग के लिए अलग से एक प्रधान सचिव नियुक्त करने का भी निर्देश दिया गया है। इससे पहले, तेलंगाना के मुख्य सचिव विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: अमेरिका ने हथियारों का जखीरा पहुंचाया इजराइल
Next Post: प्राचीन ज्ञान खोजना विद्वानों का कर्तव्य : मुर्मू

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • बैंक हड़ताल में SBI ग्राहकों को राहत
  • एशियन गेम्स 2026 : भारत ने जीता कबड्डी गोल्ड
  • सिपाही दंपती ने बचाई 5 लोगों की जान
  • नए उत्तर प्रदेश के विकास पर सरकार का जोर
  • सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं, ये भी बढ़ाते हैं दिल की बीमारी का खतरा

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया